अलग अलग 3 मामलों में 3 भगोड़े आरोपी काबू
कैथल, 07 फरवरी ( ) पी.ओ./बेलजंपरो की धरपकड़ के लिए एसपी उपासना के निर्देशानुसार चलाई जा रही मुहिम अंतर्गत सीआईए-1 व पीओ पकड़ो स्टॉफ द्वारा अलग अलग 3 मामले में 3 उद्धघोषित आरोपियों को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत की अगुवाई में एचसी धनपत की टीम द्वारा आरोपी चीका निवासी सन्नी उर्फ सेंडी को काबू किया गया। आरोपी सन्नी पर 24 सितंबर 2022 को अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रक यूनियन चीका में एक व्यक्ति पर कातिलाना हमला करके चोटे मारने का आरोप है। थाना चीका में दर्ज उक्त मामले में आरोपी न्यायालय से जमानत हासिल करने उपरांत न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। जिसे माननीय न्यायालय द्वारा 11 दिसम्बर 2025 को पीओ घोषित किया था। दूसरे मामले में पीओ पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की अगुवाई में एसआई सतीश द्वारा आरोपी कलायत निवासी अशोक को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर 30 अगस्त 2018 को को कलायत में एक व्यक्ति को चोटे मारने का आरोप है। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज है। उक्त मामले में आरोपी न्यायालय से जमानत हासिल करने उपरांत न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। जिसे माननीय न्यायालय द्वारा 8 अगस्त 2025 को पीओ घोषित किया था। एक अन्य मामले में पीओ पकड़ो स्टॉफ के एएसआई राजकुमार की टीम द्वारा आरोपी जिला जींद के गांव उझाना निवासी भगत सिंह को काबू किया गया। आरोपी पर वर्ष 2021 दौरान एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोप तहत थाना पूंडरी में मामला दर्ज है। उक्त मामले में आरोपी न्यायालय से जमानत हासिल करने उपरांत न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। जिसे माननीय न्यायालय द्वारा 5 सितंबर 2025 को पीओ घोषित किया गया था। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।




