इंटरनेशनल प्लेयर स्वीटी बूरा ने दीपक हुड्डा से लिया तलाक:2022 में शादी, 2025 में झगड़ा, अब बिना कंपनसेशन अलग हुई; बॉक्सर बोलीं-साथ रहना संभव नहीं
बताया कि तलाक पर फैसले के समय दोनों कोर्ट में ही मौजूद थे। स्वीटी ने कोर्ट में कहा कि अब उनका दीपक हुड्डा के साथ रहना संभव नहीं है। वहीं, दीपक ने मामले में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
हालांकि, तलाक से पहले स्वीटी ने भरण-पोषण के लिए 50 लाख रुपए गुजारा भत्ता और 1.50 लाख रुपए मासिक खर्च की मांग भी रखी थी। मगर, दोनों के बीच बिना किसी कंपनसेशन के आपसी सहमति से यह तलाक हुआ।
बता दें कि दोनों की शादी वर्ष 2022 में हुई थी, लेकिन फरवरी 2025 में रिश्तों में खटास आ गई। दोनों के बीच गंभीर आरोप-प्रत्यारोप लगे थे। स्वीटी बूरा ने दीपक हुड्डा पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, पासपोर्ट छीनने और मानसिक उत्पीड़न जैसे आरोप लगाए थे। उन्होंने जान से मारने की कोशिश तक का आरोप लगाया था।

जानिए क्या था दीपक और स्वीटी के बीच पूरा विवाद…
फरवरी 2025 में बॉक्सर स्वीटी बूरा ने हिसार में पति दीपक हुड्डा पर दहेज उत्पीड़न की FIR कराई थी, जिसमें स्वीटी ने कहा कि पति हुड्डा ने उसके साथ मारपीट की। शादी में एक करोड़ और फॉर्च्यूनर देने के बावजूद उसे कम दहेज के लिए प्रताड़ित किया। शादी के बाद जब मैं ससुराल पहुंची, तो दीपक की बहन ने ताना दिया कि तेरे पिता ने हमारी हैसियत के मुताबिक दहेज नहीं दिया।
शादी के बाद उस पर बॉक्सिंग छोड़ने का दबाव बनाया जाने लगा। उसे कहा गया कि वह घर के काम करे। शादी के बाद उसने देखा कि दीपक 5-6 दिन के बाद घर आता है। जब कभी वह उससे पूछती हैं कि वह इतने दिन कहां थे, तो वह गुस्से में आ जाता।
इसके बाद दीपक हुड्डा ने भी स्वीटी बूरा पर रोहतक में फ्रॉड की FIR करा दी। जिसमें आरोप लगाया कि मैंने सेक्टर 1-4 हिसार में एक प्लॉट लिया था। इसकी सारी पेमेंट मैंने की। मगर, प्लाट सिर्फ मेरे नाम के बजाय मेरे और स्वीटी के नाम पर रजिस्टर करा दिया गया। उस वक्त स्वीटी बूरा वहां मौजूद तक नहीं थी।
स्वीटी के पिता महेंद्र बूरा ने ब्याज पर देने के बहाने मुझसे लाखों रुपए ठगे। स्वीटी के भाई ने मेरे घर पर रखे 12 लाख रुपए भी ले लिए। स्वीटी की बहन सीवी बूरा ने भी चैंपियनशिप के बहाने करीब 9 लाख रुपए ट्रांसफर कराकर ठग लिए क्योंकि वह ऐसे किसी कंपीटिशन में गई ही नहीं।
15 मार्च को हिसार पुलिस ने स्वीटी की शिकायत पर दीपक हुड्डा को पूछताछ के लिए महिला थाने बुलाया। यहां दोनों को आमने-सामने बिठाया गया। इसके बाद अचानक स्वीटी बूरा और उनके पिता व मामा पर दीपक हुड्डा से मारपीट की FIR दर्ज कर ली गई। करीब 6 दिन पहले पुलिस ने इस मामले में स्वीटी बूरा को थाने बुलाया।
वहां इस केस में उन्हें बैठाकर रखा गया। जमानत होने के बाद ही पुलिस ने छोड़ा। जिसके बाद खुलासा हुआ कि स्वीटी ने दीपक से मारपीट की थी।
स्वीटी के इनकार के बाद 4 दिन पहले हिसार के महिला थाने में स्वीटी बूरा के दीपक हुड्डा पर हमले का डेढ़ मिनट का वीडियो सामने आया। इसमें दिखा कि दोनों आमने-सामने कुर्सी पर बैठे हैं। इस दौरान उनमें कोई बातचीत होती है और स्वीटी कुर्सी से उठकर दीपक हुड्डा पर हमला कर देती है। वह दीपक हुड्डा का गला दबाती है और पकड़कर झिंझोड़ती है।
वहां मौजूद महिला पुलिस अधिकारी और रिश्तेदार स्वीटी को शांत कराने की कोशिश करते हैं।

मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद स्वीटी सोशल मीडिया पर लाइव हुईं। इस पर स्वीटी ने कहा कि दीपक ने उसे उकसाया था। वीडियो का शुरू और आखिरी का हिस्सा गायब कर दिया गया। छेड़छाड़ कर इसे जारी किया गया है। स्वीटी ने कहा था कि दीपक को लड़कों में इंटरेस्ट था, उसे शादी के बाद पता चला। स्वीटी ने दीपक के तसले में नहाने की बात भी कही थी।
फिलहाल मामले पर दीपक हुड्डा अभी तक मीडिया के सामने नहीं आए हैं।
स्वीटी-हुड्डा की शादी से झगड़े तक की कहानी…

हिसार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा की मां सुरेश देवी ने कहा कि पति दीपक हुड्डा से हुए विवाद के बाद उनकी बेटी सदमे में है। उन्होंने कहा कि दीपक हुड्डा स्वीटी को कमरे के अंदर बंद कर मुंह पर तकिया रख सिर पर मुक्के मारता था। जब स्वीटी का दम घुटने लगता तो उसे छोड़ देता। उसके बाद फिर मारपीट करता।
वह इस कदर सदमे में है कि घर के अंदर कोई तेज आवाज होती है तो वह कांपने लगती है। बता दें कि स्वीटी ने अपने पति व इंडियन कबड्डी टीम के पूर्व कैप्टन दीपक हुड्डा के खिलाफ हिसार में दहेज के लिए प्रताड़ित करने की FIR दर्ज कराई है। इसके अलावा स्वीटी ने कोर्ट में भी तलाक का केस दायर किया है। स्वीटी का कहना है कि शादी में फॉर्च्यूनर देने और 1 करोड़ रुपए खर्च करने के बावजूद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। जिसके बाद स्वीटी की मां ने मीडिया से बात की।
सुरेश देवी ने कहा- स्वीटी के लिए रोज का जुल्म सहना मुश्किल हो गया था। जब वह बर्दाश्त नहीं कर पाई तो मायके आ गई। स्वीटी काफी समय से सदमे में है। मेरी बेटी औरों के लिए रोल मॉडल है लेकिन पति ने ऐसी हालत कर दी कि वह मेरे कंधे पर सिर रखकर सारा दिन रोती रहती है। वह कहती है कि जब मेरे साथ इतना टॉर्चर हुआ तो आम लोगों के साथ क्या होता होगा?।
सुरेश देवी ने कहा- मेरी बेटी वर्ल्ड चैंपियन और एशिया में बॉक्सिंग चैंपियन रह चुकी थी, उस समय दीपक नेशनल खेलता था। उसके घरके हालात ठीक नहीं थे, इसके बावजूद स्वीटी ने उसके साथ शादी की। दीपक की भांजी का खेल में एडमिशन कराया। जब वह मैच हारकर घर लौटी तो इसका ठीकरा भी मेरी बेटी के सिर पर फोड़ दिया और मारपीट की।
लॉकडाउन के दौरान प्रैक्टिस करने के लिए घर के पास खाली जगह पर मैदान बना कर दिया था। यहीं पर दीपक और स्वीटी प्रैक्टिस करते थे। दामाद को हर सुविधा दी उसके बाद भी वह मेरी बेटी के साथ मारपीट करता रहा। दामाद का मकसद यही था कि स्वीटी को इतना टॉर्चर करे कि वह खुद सुसाइड कर ले।

हिसार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा की जब रोहतक के रहने वाले दीपक हुड्डा से सगाई हुई तो उन्होंने इसका वीडियो ट्वीट कर इसे ‘दीप की स्वीट’ का निकनेम दिया था। सगाई के वीडियो पर स्वीटी ने दीपक हुड्डा के लिए लिखा था– मेरे पूरे जीवन के लिए मेरा पूरा दिल।
हालांकि, अब शादी के 3 साल बाद दोनों के बीच तलाक की नौबत आ चुकी है। दहेज की मांग को लेकर स्वीटी बूरा ने हिसार में दीपक हुड्डा के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है।
वहीं, दीपक हुड्डा ने भी उनकी प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप लगा स्वीटी बूरा, उनके माता-पिता और भाई-बहन के खिलाफ रोहतक पुलिस को शिकायत दी है। दीपक हुड्डा इंडियन कबड्डी टीम के कैप्टन रह चुके हैं।

इस समय विश्व चैंपियन स्वीटी बूरा अपनी मां सुदेश देवी के साथ रहती हैं। स्वीटी के तलाक के केस से वह परेशान हैं। उनका कहना है कि बेटी और दामाद दीपक हुड्डा के बीच चल रहे तकरार से पूरा परिवार सदमे में है। घर के अंदर कोई भी तेज आवाज होती है तो स्वीटी कांप जाती हैं।
स्वीटी बता रही थी कि उसका पति कमरे में बंद कर मुंह पर तकिया रखकर मुक्के मारता था। जब दम घुटने लगता था तो छोड़ देता था। उसके बाद मारपीट करने लगता। रोज की यही कहानी थी। जब वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल लेकर वह घर पहुंची तो उस दिन भी मारपीट की। जब तलाक मांगा तो मना कर देता और मारपीट करने लगता। अब उसके साथ रहना मुश्किल हो गया था, इसलिए कोर्ट में तलाक का केस डाला है।

सुदेश देवी ने रोते हुए बताया कि उनकी बेटी काफी समय से सदमे में है। बेटी औरों के लिए रोल मॉडल है, लेकिन पति ने ऐसे हालात कर दिए कि बेटी सारा दिन मेरे कंधे पर सिर रखकर रोने लगती है।
मां ने बताया कि बेटी जब वर्ल्ड चैंपियन थी तो दीपक नेशनल खेलता था। उसके घर के हालात ठीक नहीं थे। इसके बावजूद स्वीटी ने उसके साथ शादी की। मां ने बताया कि दामाद का मकसद था कि टॉर्चर से तंग आकर बेटी सुसाइड कर ले।
मैराथन में मुलाकात, लव मैरिज की वर्ष 2015 में स्वीटी बूरा बॉक्सर और दीपक हुड्डा इंडियन कबड्डी टीम के कैप्टन होने के नाते एक मैराथन में मिले थे। वहां उनकी दोस्ती हुई। फिर मुलाकातें प्यार में बदल गईं। दीपक हुड्डा ने अपनी शिकायत में भी बताया है कि वे दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहे। उसके बाद जुलाई 2022 में शादी कर ली। स्वीटी बूरा ने शादी के बाद वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीतीं।

स्वीटी बूरा ने पुलिस को शिकायत दी, तलाक का केस किया अब स्वीटी बूरा ने दीपक के खिलाफ हिसार पुलिस को शिकायत दी है, जिसमें कहा है कि उनके पिता ने शादी में दीपक को फॉर्च्यूनर कार दी। करीब एक करोड़ रुपए खर्चे। इसके बाद वह ससुराल आईं तो दीपक और उसकी बहन ने दहेज के लिए तंग किया।
उनके साथ मारपीट की। बॉक्सिंग छोड़कर घर के काम करने को कहा। पति कई दिन घर नहीं आता। पूछने पर धमकाता है। इसके अलावा स्वीटी ने कोर्ट में भी तलाक का केस दायर कर दिया है, जिसमें 50 लाख का हर्जाना और डेढ़ लाख रुपए महीने का खर्च मांगा है।
दीपक हुड्डा ने कहा- मेरी प्रॉपर्टी हड़पने को शादी की इधर, दीपक हुड्डा ने भी रोहतक पुलिस को शिकायत दी है। इसमें उन्होंने कहा है कि स्वीटी बूरा ने मुझसे सिर्फ मेरी प्रॉपर्टी हड़पने के लिए शादी की। उनकी नजर शुरू से मेरी प्रॉपर्टी पर थी। मेरे माता-पिता का मेरे बचपन में ही निधन हो चुका है, इसलिए कोई मुझे समझाने वाला नहीं था। मैं इनके जाल में फंस गया। मैंने इन्हें ही माता-पिता मान लिया, लेकिन मेरे साथ बड़ी जालसाजी की।




