loader image
Latest:
Saturday, March 21, 2026

करनाल बस-स्टैंड पर खड़ी 3 रोडवेज बसों में लगी आग:1 पूरी तरह जलकर राखा, 2 को कम नुकसान, 4 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

हरियाणा के करनाल में शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे बस स्टैंड पर खड़ी हरियाणा रोडवेज की 1 बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दो बसों को और अपनी चपेट में ले लिया। इस आगजनी में 1 बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई, जबकि अन्य दो बसों में कम नुकसान हुआ है। वहीं रात को सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 4 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है, वहीं विभाग मामले की जांच कर रहा है।

चंद मिनटों में आग ने लिया विकराल रूप

रोडवेज कर्मचारी राकेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे स्टैंड पर खड़ी 2024 मॉडल की बस नंबर 45 जीवी 9460 में अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। जिसके बाद आग भड़क गई। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और दो अन्य बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया। लेकिन गनीमत रही उन दो बसों से समय से आग बुझा दी गई। जिससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

करनाल बस स्टैंड पर खड़ी बसों से निकलती आग की लपटे।
करनाल बस स्टैंड पर खड़ी बसों से निकलती आग की लपटे।

घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि जब बस स्टैंड पर चौबीस घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी रहती है, तो फिर इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई। ड्यूटी के बाद बसों में आग लगना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। लोगों की माने यदि समय रहते ध्यान दिया जाता तो नुकसान कम हो सकता था।

रोडवेज सुपरवाईजर सुशील कुमार ने बताया कि रात को मैं ड्यूटी पर मौजूद था और अपने कमरे में था, एक कर्मचारी रात को कमरे में आया और बोला कि बस में आग लगी हुई है। वह तुरंत मौके पर पहुंचा और बस के पास जो अन्य गाड़ियां खड़ी थी, उनको साइड करवाया। आग इतनी तेजी से फैली की 1 बस को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। जबकि पास दो खड़ी अन्य दो बसों को समय रहते बचा लिया गया। जिससे उन दो बसों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि शायद शॉर्ट सर्किट से ही बस में आग लगी है। फिलहाल विभाग द्वारा भी कारणों की जांच की जा रही है।

आग को बुझाने का प्रयास करते रोडवेज कर्मचारी।
आग को बुझाने का प्रयास करते रोडवेज कर्मचारी।

बता दें कि करनाल रोडवेज की बेडे में मौजूद समय 120 बसे है। अभी भी करनाल में 40 से ज्यादा बसों की जरूरत है। ऐसे में 1 बस का जलना परिवहन व्यवस्था के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। घटना के बाद विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!