loader image
Latest:
Saturday, March 21, 2026

कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी, आरोपी की प्रोफाइल पर JJP नेता के साथ फोटो

हिसार (Sahil Kasoon The Airnews)हिसार जिले की नारनौंद विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में विधायक ने नारनौंद पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की है।

विधायक जस्सी पेटवाड़ ने धमकी देने वाले युवक की पहचान “मोहित” के रूप में की है। उन्होंने बताया कि मोहित की सोशल मीडिया प्रोफाइल फोटो जननायक जनता पार्टी (JJP) नेता दिग्विजय चौटाला के साथ है। जस्सी पेटवाड़ ने मोहित की प्रोफाइल और कमेंट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा—

“दिग्विजयवादी… ये भाई बोल रहा है, ‘जस्सी गोली ये ना देखे कि विधायक है या आम आदमी।’ मतलब स्पष्ट संदेश—जो कोई दिग्विजय चौटाला के खिलाफ बोलेगा, उसको गोली मार दी जाएगी। ये बात हम नहीं, मोहित दुर्गा मांदकौल बोल रहा है। शायद अब दिग्विजय चौटाला ने सिखाया है कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद का जवाब गोली से देंगे। यही JJP का चाल, चरित्र एवं चेहरा है।”

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विधायक ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!