कैथल की NIILM यूनिवर्सिटी में चली गोलियां:युवक के पैर में लगी, दो पक्षों में झगड़ा हुआ, स्कॉर्पियो में आए हमलावर
कैथल में गोली लगने से घायल हुआ युवका, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैथल की NIILM यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हो गया, जिसमें एक पक्ष के युवकों ने गोलियां चला दी। इनमें से एक गोली गांव क्योड़क के रहने वाले एक छात्र के पैर में लगी, जिसे तुरंत इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
घटना दोपहर करीब 1:00 बजे हुई। एक पक्ष के युवक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए थे और दूसरे पक्ष के साथ झगड़ा करते हुए मारपीट की। दूसरे पक्ष के युवकों ने स्कॉर्पियो गाड़ी के शीशे तोड़ दिए व उस पर लाठी, डंडे भी मारे।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच करते हुए।
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस व डीएसपी सुशील प्रकाश की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। पुलिस की ओर से मामले में गोली लगने से घायल युवक के बयान दर्ज किया जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देखिए फोटोज…

इसी गाड़ी में सवार होकर आए थे हमलावर।

पुलिस द्वारा बरामद की गई लाठियां।

कैथल की NIILM यूनिवर्सिटी, जहां पर छात्रों के दो गुटों में विवाद हुआ।






Okbetcasino, oh yeah, I’ve seen that one. What’s your take? Any good slots to recommend? Is it worth spending time here? Been wanting an honest review before I dive in. Hit up okbetcasino and see if it’s for you!