कैथल में सीएम नायब सैनी की सख्ती: टेंडर में लापरवाही पर 5 अधिकारियों पर कार्रवाई, सड़कों की दुर्दशा पर उठाए सवाल
कैथल, 13 जुलाई 2025 (जयपाल रसूलपुर)
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कैथल में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई एक समीक्षा बैठक में 5 अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। टेंडर प्रक्रिया में लापरवाही, जनता की शिकायतों की अनदेखी और सड़कों की खस्ता हालत को लेकर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया।
कार्रवाई की सूची में ये अधिकारी शामिल:
-
एक्सईएन, नगर परिषद कैथल
-
नगर पालिका पूंडरी के सचिव
-
नगर पालिका सीवन के सचिव
-
ढांड मार्केट कमेटी के सचिव
-
नगर पालिका पूंडरी के म्यूनिसिपल इंजीनियर
मुख्यमंत्री ने बताया कि इन अधिकारियों के अधीन विकास कार्यों के लिए क्रमश: 864, 211 और 191 दिनों से टेंडर लगाए जाने के बाद भी कोई आगे की कार्रवाई नहीं की गई, जो गंभीर लापरवाही का प्रतीक है।
सड़कों की खराब हालत पर सीएम नाराज़
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले के विभिन्न इलाकों की खराब सड़कों, जलभराव, टूटी नालियों और असुविधाजनक शौचालयों की तस्वीरें दिखाकर अधिकारियों से जवाब मांगा। उन्होंने सख्त आदेश दिए कि:
-
गड्ढों की पहचान कर तुरंत भरवाएं
-
सभी अधिकारी फील्ड में जाकर सड़कें जांचें
-
लंबित टेंडरों की रिपोर्ट तुरंत तैयार की जाए
प्रमुख लंबित कार्य जिनपर सीएम ने जताई चिंता:
-
गांव जाखौली: तालाब का पानी सड़क पर
-
फरल PHC: निर्माण में देरी
-
गुहला माइनर: मुरम्मत का टेंडर
-
करोड़ा गांव: सड़क और तालाब समस्या
-
ढांड रविदास धर्मशाला रोड, चंदाना गेट शौचालय, कलायत बस अड्डा
-
महर्षि वाल्मीकि विश्वविद्यालय, वृद्घकेदार झील, कपिलमुनी माइनर, जिला खेल स्टेडियम
CM ने अधिकारियों को दी चेतावनी
मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा:
“लोगों की समस्याएं हल हों, इसके लिए अधिकारी जिम्मेदारी लें। जो अधिकारी अपने स्तर पर समाधान नहीं कर पाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई निश्चित है।”
उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति जिलास्तर पर सुनवाई न होने पर चंडीगढ़ तक शिकायत लेकर आता है, तो दोषी अधिकारी को जवाब देना ही होगा।
अन्य महत्वपूर्ण निर्देश
-
सिटी स्क्वेयर प्रोजेक्ट का दोबारा टेंडर कर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश
-
मल्टीपर्पज पार्किंग को PPP मोड पर चालू करने के आदेश
-
ग्योंग ड्रेन को कवर करने के लिए पाइप योजना
-
राजौंद महिला कॉलेज को 5 एकड़ में ही बहुमंजिला रूप देने की मंजूरी
-
समाधान शिविरों में सफल समाधान कार्यों की सराहना
बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग:
-
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता
-
विधायक सतपाल जांबा, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा
-
पूर्व विधायक लीला राम, कुलवंत बाजीगर
-
भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी
-
नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग
-
उपायुक्त प्रीति, अन्य वरिष्ठ अधिकारी
#NayabSaini #KaithalNews #HaryanaCM #DevelopmentNews #OfficerAction #TenderDelay #TheAirnews #TheAirnewsHaryana #KaithalUpdate #BreakingNews #CMOrders #KaithalRoads #MunicipalNegligence #HaryanaPolitics #PublicAccountability




