loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

जींद रोडवेज डिपो को मिली 5 AC बसें: चंडीगढ़ और गुरुग्राम रूट पर चलेंगी, किराया तय; डिप्टी स्पीकर दिखाएंगे हरी झंडी

डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्‌ढा एसी बसों को आज हरी झंडी दिखाएंगे।

जींद (Sahil Kasoon The Airnews) जींद रोडवेज डिपो को अब 5 नई एसी बसों की सौगात मिली है। शनिवार को डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इन बसों को जींद से चंडीगढ़ और गुरुग्राम रूट पर चलाया जाएगा। साथ ही किराया भी निर्धारित कर दिया गया है।

जींद डिपो के पास अभी तक करीब 170 साधारण बसें थीं, लेकिन एसी बस की सुविधा नहीं थी। यात्रियों द्वारा लंबे रूटों पर एसी बसों की लगातार मांग की जा रही थी। अब 15 अगस्त को मुख्यालय की ओर से भेजी गई 5 एसी बसों को बेड़े में शामिल किया गया है।

यह रहेगा किराया

  • जींद से गुरुग्राम: साधारण बस – ₹160, एसी बस – ₹250

  • जींद से चंडीगढ़: साधारण बस – ₹250, एसी बस – ₹340

  • जींद से नगूरां: साधारण बस – ₹25, एसी बस – ₹40

  • जींद से कैथल: साधारण बस – ₹65, एसी बस – ₹105

फिलहाल डिपो द्वारा दो ही रूट (चंडीगढ़ और गुरुग्राम) के किराए तय किए गए हैं। आने वाले समय में यात्रियों की सुविधा के अनुसार अन्य रूटों पर भी एसी बसें चलाए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!