loader image
Latest:
Wednesday, February 4, 2026

नूंह में पिता ने किया 9 वर्षीय बेटी से रेप:मायके गई थी पत्नी, वारदात से पहले देखी अश्लील वीडियो, आरोपी अरेस्ट

हरियाणा के नूंह जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता पर अपनी 9 वर्षीय बेटी से रेप करने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि वह कुछ समय के लिए अपनी बेटी को उसके पिता के पास छोड़कर मायके गई थी। इसी दौरान आरोपी पिता ने घर में मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखने के बाद अपनी बेटी के साथ रेप किया। जब मां वापस लौटी, तो बच्ची ने रोते हुए उसे पूरी घटना बताई।

महिला ने बताया कि उसने इस घटना की जानकारी अपने ससुराल वालों को दी, लेकिन उन्होंने मामले को दबाने का प्रयास किया और कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई और वहां अपने परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई।

महिला थाना प्रभारी मंजू ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!