पंजाब-हरियाणा में भारी वर्षा, यमुना ने धारण किया रौद्र रूप

The AirNews | Amit Dalal
पंजाब और हरियाणा में भारी वर्षा से हालात पहले ही बिगड़े हुए हैं। वहीं अब यमुना ने भी रौद्र रूप धारण कर लिया है। इस मानसून में पहली बार यमुना का जलस्तर हाई फ्लड लेवल के करीब पहुंच गया है।
हथिनीकुंड बैराज पर सोमवार सुबह 9 बजे जलस्तर 3 लाख 29 हजार क्यूसेक दर्ज किया गया। अढ़ाई लाख क्यूसेक से अधिक जलप्रवाह को हाई फ्लड माना जाता है।
जानकारी के मुताबिक, यमुना का जलस्तर आज तड़के 3 बजे से लगातार बढ़ना शुरू हुआ।
-
3 बजे जलप्रवाह 97,869 क्यूसेक
-
4 बजे 1,65,000 क्यूसेक
-
5 बजे 2,10,361 क्यूसेक
-
और अब 3,29,000 क्यूसेक तक पहुंच चुका है।
प्रभावित इलाके
सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने हरियाणा के विभिन्न जिलों और दिल्ली सरकार को अलर्ट कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले कुछ घंटों में दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के यमुना किनारे के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।
उत्तर प्रदेश और हरियाणा में नहरों की सप्लाई रोक दी गई है। अब हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा जाने वाला सारा पानी सीधे यमुना नदी में बह रहा है। अगले 48 घंटों में यह पानी दिल्ली पहुंचेगा, जहां भी बाढ़ का खतरा मंडराएगा।
विशेषज्ञों के अनुसार, अभी तक शांत बह रही यमुना अब उफान पर है। इससे हरियाणा के कई जिले प्रभावित होंगे और दिल्ली को भी बाढ़ का सामना करना पड़ सकता है।
#yamunaflood #hathnikundbarrage #haryanaflood #delhiflood #yamunawaterlevel #rainfallnews #theairnews #theairnewsharyana




