loader image
Saturday, November 8, 2025

पहलगाम हमले के बाद महेंद्रगढ़ में बड़ी कार्रवाई: ईंट-भट्ठे से 14 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

महेंद्रगढ़ ( Amit Dalal ): पहलगाम हमले के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी बढ़ा दी है। इसी कड़ी में महेन्द्रगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव आकोदा में स्थित ईंट-भट्ठे से अवैध रूप से रह रहे 14 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को खुफिया विभाग और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।

गिरफ्तार किए गए लोग और उनकी पहचान

गिरफ्तार किए गए लोगों में तीन परिवार शामिल हैं, जिनमें 3 पुरुष, 4 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल हैं। ये सभी लोग साल 2008 और 2021 के बीच भारत में अवैध रूप से दाखिल हुए थे और पिछले तीन सालों से महेन्द्रगढ़ के ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर रहे थे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों की सूची इस प्रकार है:

  • रसेल अली (26 वर्ष)

  • सबाना (22 वर्ष)

  • राहिल्ला (52 वर्ष)

  • आसिया (03 वर्ष)

  • रेश्मा (13 वर्ष)

  • रफीकुल (28 वर्ष)

  • जानापी (24 वर्ष)

  • रूकसाना (10 वर्ष)

  • जुई (04 वर्ष)

  • अब्दुल सलाम (50 वर्ष)

  • रिम्मू (23 वर्ष)

  • रमून अली (07 माह)

  • सबिना (08 वर्ष)

  • सादिया (03 वर्ष)

कार्रवाई का तरीका

पुलिस ने खुफिया विभाग से मिली सूचना के आधार पर गांव आकोदा के एक ईंट-भट्ठे पर छापेमारी की। इस दौरान वहां अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को थाना सदर महेंद्रगढ़ लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ जारी है और कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है।

पुलिस की अगली कार्रवाई

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये लोग भारत में कैसे दाखिल हुए, किन नेटवर्क के माध्यम से उनकी आवाजाही हुई और किसने इन्हें काम पर रखा था। साथ ही, इस मामले में स्थानीय भट्ठा मालिकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ विदेशी नागरिक अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद इस नेटवर्क के पीछे छिपे अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

पहलगाम हमले के बाद सख्त हुआ प्रशासन

गौरतलब है कि हाल ही में हुए पहलगाम हमले के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। अवैध नागरिकों की धरपकड़ तेज कर दी गई है और देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। महेंद्रगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई भी उसी सतर्कता का हिस्सा है।


#Mahendergarh #BangladeshiArrest #IllegalImmigrants #PahalgamAttack #PoliceAction #TheAirnews #TheAirnewsHaryana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!