loader image
Saturday, November 8, 2025

पानीपत में नाबालिग ने मृत बच्चे को जन्म दिया

अस्पताल में लड़की से हालचाल जानती सविता आर्या व अन्य। - Dainik Bhaskar

अस्पताल में लड़की से हालचाल जानती सविता आर्या व अन्य।

पानीपत ( Sahil Kasoon The Airnews) समालखा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 16 साल की नाबालिग गर्भवती ने गुरुवार को एक मृत बच्चे को जन्म दिया। दरअसल, लड़की के पेट में दर्द हुआ था। इसके बाद उसकी मामी उसे अस्पताल ले गई। जहां चेकअप वह प्रेग्नेंट मिली और उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। लड़की ने बताया कि उसके प्रेमी ने धमकी देकर उसका रेप किया था।

इलाज के दौरान लड़की ने एक बच्चे को जन्म दे दिया। लेकिन, बच्चा मृत पैदा हुआ था। वहीं, इस डिलिवरी के बाद लड़की की भी हालत कुछ गंभीर हो गई, जिसका फिलहाल डॉक्टरों की विशेष टीम की निगरानी में इलाज चल रहा है। वहीं, मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।

जानकारी के अनुसार समालखा की एक कॉलोनी में पिछले 10 साल से यूपी के कन्नौज का एक परिवार रहता है। लड़की की मामी ने पुलिस को बताया कि उसकी भांजी के माता-पिता की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। उनकी मौत के बाद से लड़की उनके ही पास रहती है। करीब 2 साल पहले उसने 10वीं पास की थी। इसके बाद से वह घर पर ही रहती है। गुरुवार को अचानक उसके पेट में बहुत तेज दर्द हुआ, जिसके बाद अस्पताल में उसके गर्भवती होने का पता लगा।

सूचना मिलने पर नारी तू नारायणी उत्थान समिति सविता आर्या भी अस्पताल में भर्ती लड़की से मिलने पहुंची। लड़की ने बताया कि उसकी सोशल मीडिया पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। इसके बाद उसने झांसा और धमकी देकर उसके साथ कई बार रेप किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। डर की वजह उसने किसी को ये नहीं बताया। सविता आर्या ने कहा कि वह लड़की के ठीक होने पर उससे फिर से बात करेंगी। उन्हें केस से संबंधित जो मदद चाहेगी, वह करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!