loader image

पानीपत में शख्स ने लांघी दरिंदगी की हदें, 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

पानीपत में शख्स ने लांघी दरिंदगी की हदें, 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

पानीपत (Sahil Kasoon) : पानीपत के 8 मरला चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एरिया में 8 वर्षीय बच्ची के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। बच्ची को हवस का शिकार बनाने वाला आरोपी 15 वर्षीय किशोर है। पीड़ित बच्ची ने जब परिजनों को आपबीती सुनाई तो वह दंग रह गए। परिजनों ने रेप के आरोपी के खिलाफ 8 मरला चौकी में मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची का परिवार नेपाल से आकर पानीपत में किराए के मकान में रहता है। पड़ोसियों ने बताया कि पीड़ित परिवार दिहाड़ी-मजदूरी कर अपना पेट पालता था। वहीं पास में रहने वाले आरोपी किशोर की पीड़ित बच्ची की मां पर गंदी नजर थी। मां के साथ संबंध बनाने में असफल हुआ तो बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!