loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

भाभी की हत्या करने वाला देवर गिरफ्तार: घरेलू कलह बनी वारदात की वजह

The Airnews | जींद (अमनदीप पिलानिया)

हरियाणा के जींद जिले के किशनपुरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के चलते देवर हुकुमचंद ने अपनी भाभी सुनीता की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।

8 मई को थाना सदर जींद में सूचना मिली कि सुनीता को मृत अवस्था में नागरिक अस्पताल लाया गया है। मृतका के बेटे रोहित ने पुलिस को बताया कि उसकी मां घर से बहन से मिलने निकली थीं, तभी चाचा हुकुमचंद, जो शराब के नशे में था, ने गली के मोड़ पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने घरेलू कलह को हत्या की वजह बताया।


#TheAirnews #TheAirnewsHaryana #JindCrime #HaryanaMurder #DomesticViolence #KishanpuraMurder #SunitaCase #CrimeReport #HaryanaNews #DevarBhabhiDispute

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!