loader image
Latest:
Wednesday, February 4, 2026

मकान से लैपटॉप व नकदी चोरी करने के मामले में 2 आरोपी काबू

कैथल, 30 जनवरी – पुंडरी क्षेत्र में एक मकान से चोरी करने के मामले की जांच चौकी पुंडरी पुलिस के एचसी विनोद कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी सैनी मोहल्ला पुंडरी निवासी सचिन उर्फ कुकला व राहुल उर्फ पातरी को काबु कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव हैबतपुर जिला जींद हाल निवासी इंदिरा कॉलोनी पुंडरी निवासी कमल की शिकायत अनुसार 26 जनवरी को वह अपने परिवार सहित किसी काम के लिए गाँव हैबतपुर जिला जींद में गया हुआ था। जब अगले दिन घर वापिस आए तो देखा कि घर के अन्दर का ताला टूटा मिला जब घर के अन्दर गए तो देखा कि 2 लैपटॉप, चार्जर व 20 हजार नगदी अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए। जिस बारे थाना पुंडरी में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा 2 लेपटाप, 2 चार्जर व 2100 रुपये  बरामद कर लिए गए। आरोपियों को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!