रोहतक में 5 महीने की बच्ची का अपहरण:बाइक सवार दंपती पर शक; 6 दिन पहले गोद लेने आया था व्यक्ति

रोहतक में डबल पार्क मॉडल टाउन के पास एक बाइक सवार संपत्ति ने 5 माह की बच्ची का अपहरण कर लिया। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पीड़ित महिला गीता निवासी पिपड़ा जिला गोंडा उत्तर प्रदेश हाल कमल कॉलोनी ने बताया कि वह बजरंग भवन मंदिर के पास बिस्किट बेचने का काम करती है। उसके पास बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़ी बेटी शिवानी, उससे छोटा बेटा बलराम व सबसे छोटी बेटी गौरी शामिल है। वह तीनों बच्चों को साथ लेकर जाती है।
किराए के कमरे से निकलकर जब वह बजरंग भवन मंदिर की तरफ चली तो रास्ते में बाइक सवार एक दंपत्ति ने उसे मदद करने के लिए कहा। दंपत्ति ने उसकी 5 माह की बेटी गौरी व सामान ले लिया और चल दिए। कुछ दूर जाकर बाइक सवार दंपत्ति ने उसका सामान फेंक दिया और बच्ची को लेकर फरार हो गए।
गीता ने बताया कि मकर सक्रांति के दिन 14 जनवरी को एक व्यक्ति बजरंग भवन मंदिर के पाया और कहने लगा कि अपनी बेटी हमें गोद दे दो। उस व्यक्ति को मैने मना कर दिया था। बच्ची का अपहरण करने का शक उसी व्यक्ति है, जो बेटी को गोद मांगने आया था।
गीता की तरफ से 5 महीने की बच्ची का अपहरण करने की सूचना देने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी भी चेक किए, लेकिन बच्ची का पता नहीं चला। पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
सिविल लाइन थाना एसएचओ अंकिता ने बताया कि एक बच्ची के अपहरण होने की सूचना मिली है। पुलिस ने मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द अपहरण करने वाले दंपत्ति को गिरफ्तार कर लेगी। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।




