हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग आज हुड्डा आवास पर:विधानसभा विंटर सेशन पर बनेगी रणनीति; खिलाड़ियों की मौत पर काम रोको प्रस्ताव लाएंगे
हरियाणा विधानसभा में विंटर सेशन की तैयारी शुरू हो चुकी है। एक तरफ से जहां विधानसभा सचिवालय में बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है, वहीं नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुला ली है। हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से शुरू होगा।
हुड्डा द्वारा बुलाई गई बैठक में विंटर सेशन के दौरान कांग्रेस विधायकों द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस की ओर से विधानसभा स्पीकर को दो बास्केटबाल खिलाड़ियों की मृत्यु के बाद खेल संसाधनों की सुविधा को लेकर काम रोको प्रस्ताव दिया जा सकता है।
भूपेंद्र सिंह हुड्झ के आवास पर आज दोपहर होने वाली बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी शामिल होंगे। बैठक में दिल्ली की ‘बोट चोर-गद्दी छोड़’ महारैली में हरियाणा से जुटाई गई भीड़ को समीक्षा की जाएगी। हरियाणा चूंकि दिल्ली के सबसे नजदीक है, ऐसे में महारैली में हरियाणा के कांग्रेस नेताओं ने सबसे अधिक भीड़ जुटाई है। बैठक में यह भी तय किया जाएगा कि आने वाले दिनों में वोट चोर-गही छोड़ अभियान को किस तरह संचालित किया जाना है।

बैठक में खेलों की सुविधाओं पर भाजपा सरकार को सदन में घेरने की रणनीति पर चर्चा होगी। रोहतक के हार्दिक और बहादुरगढ़ के अमन की बास्केटबाल के मैदान में प्रैक्टिस के दौरान मृत्यु हो गई थी। यह मुद्दा कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा में भी उठाया और लोकसभा स्पीकर को ज्ञापन सौंपकर अधिकारियों द्वारा नहीं किए जाने के आरोप लगाए थे। इसी मुद्दे पर कांग्रेस विधायक सदन में सरकार से सवाल पूछते नजर आएंगे। कांग्रेस विधायकों को और से सारे काम छोड़कर इस मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग स्पीकर से की जा सकती है।
हरियाणा सरकार ने हाल ही में किसानों को बारिश व बाढ़ से बांद हुई फसल का मुआवजा प्रदान किया है। कांग्रेस का आरोप है कि करीब साढ़े पांच लाख किसानों में से सिर्फ 60 हजार किसानों को यह मुआवजा राशि दी गई है। विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा राज्य के उन सभी किसानों को मुआवजा देने की मांग सदन में कर सकते हैं।
इस बीच इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने विंटर सेशन में जनहित के मुद्दों पर स्पीकर को 10 प्रस्ताव भेजे हैं। इनेलो नेता अभय चौटाला के अनुसार पिछले कई सालों के दौरान 21 घोटाले हुए है। इनमें धान घोटाला सबसे प्रमुख है। खेल के मैदान सुरक्षित नहीं रह गये हैं।
खिलाड़ियों का जीवन प्रैक्टिस के दौरान सुरक्षित नाहीं है। किसानों को उनकी फसल का उचित मुआवजा नहीं मिल पाया है। इन सभी मुद्दों पर इनेलो विधायक ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के माध्यम से सदन में जवाब मांगते दिखेंगे।




