loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

हरियाणा में 62% लोग देते हैं मां-बहन-बेटी की गाली: ‘गाली बंद घर’ सर्वे में हुआ खुलासा; 11 साल में 70 हजार लोगों से की गई बातचीत

गाली बंद घर अभियान के दौरान स्कूल में छात्रों को जागरूक करते प्रो. सुनील जागलान।

रोहतक | Sahil Kasoon The Airnews : हरियाणा सहित देश के कई राज्यों में मां, बहन और बेटी से जुड़ी गालियों का चलन समाज के भीतर गहराई तक समाया हुआ है। यह चौंकाने वाला खुलासा किया है सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के फाउंडर और एमडीयू प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस सुनील जागलान ने। उन्होंने पिछले 11 वर्षों में 70,000 से अधिक लोगों पर सर्वे कर ‘गाली बंद घर अभियान’ के तहत यह रिपोर्ट तैयार की है।


हरियाणा में 62% लोग देते हैं बहन-बेटी की गालियां

प्रो. जागलान के अनुसार, हरियाणा में 62% लोग मां-बहन-बेटी की गालियां देते हैं। सर्वे में शामिल युवाओं और युवतियों का एक बड़ा हिस्सा यह मानता है कि उन्होंने यह भाषा ऑनलाइन गेम्स, सोशल मीडिया और OTT प्लेटफॉर्म्स से सीखी।

अन्य राज्यों के आंकड़े भी चौंकाते हैं:

  • दिल्ली: 80%

  • पंजाब: 78%

  • उत्तर प्रदेश: 74%

  • राजस्थान: 68%

  • बिहार: 74%

वहीं कश्मीर में गाली देने वालों की संख्या सबसे कम यानी 15% है। इसके बाद उड़ीसा, तेलंगाना और नॉर्थ ईस्ट राज्यों में भी गालियों का चलन 30% से कम है।



लड़कियां भी पीछे नहीं

सर्वे में यह तथ्य भी सामने आया कि केवल लड़कियों के स्कूल और कॉलेजों में भी छात्राएं मां-बहन की गालियां देती हैं। यह व्यवहार अब केवल पुरुषों तक सीमित नहीं रहा।


सर्वे में शामिल राज्यवार आंकड़े (चयनित):

  • उत्तर प्रदेश: 11,300 लोग

  • हरियाणा: 7,400

  • मध्य प्रदेश: 8,400

  • राजस्थान: 6,100

  • महाराष्ट्र: 3,800

  • बिहार: 3,000

  • नॉर्थ ईस्ट: 3,500

  • कश्मीर: 1,200


अभियान के दौरान एक घर में लगाया गया गाली बंद घर चार्ट।

2014 में शुरू हुआ ‘गाली बंद घर’ अभियान

इस अभियान की शुरुआत 2014 में की गई थी। इसके तहत गांव-गांव, स्कूल, कॉलेज, पंचायतों और परिवारों को गालियों से दूर एक सभ्य संवाद की संस्कृति अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अब तक इस अभियान के वीडियो को 50 लाख से अधिक लोगों ने देखा है और 2 लाख से अधिक लोग कमेंट कर इसे समाज की ज़रूरत बता चुके हैं।


गाली बंद घर अभियान के दौरान कॉलेज में युवाओं से बात करते प्रो. सुनील जागलान।

प्रधानमंत्री भी कर चुके हैं तारीफ

प्रो. सुनील जागलान द्वारा चलाए गए ‘सेल्फी विद डॉटर’ अभियान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में 10 बार सराहना की है। साथ ही अमेरिका और इंग्लैंड के मंचों पर भी इस प्रयास की तारीफ हुई है। वे दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं।


ग्राम पंचायत के दौरान महिलाओं को जागरूक करते हुए प्रो. सुनील जागलान।
कॉमेडियनों को भेजा जाएगा नोटिस

प्रो. जागलान ने कहा कि जो कॉमेडियन अपने कार्यक्रमों में गालियों का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। उन्होंने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का भी उदाहरण दिया, जिन्हें टैग करने के बाद उन्होंने सार्वजनिक तौर पर गाली देना बंद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!