loader image
Latest:
Wednesday, February 4, 2026

अंबाला में भारत पेट्रोलियम का खाली टैंकर फटा:ड्राइवर और रहगीर घायल, रिपेयरिंग से पहले हुआ ब्लास्ट, वेल्डिंग कराने के लिए रुका था

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैंकर वेल्डिंग का काम करवाने के लिए हाईवे किनारे रुका था। वेल्डिंग शॉप चलाने वाले अमनदीप ने बताया कि रिपेयर का काम अभी शुरू ही नहीं हुआ था कि अचानक टैंकर में जोरदार ब्लास्ट हो गया। तेज धमाके के साथ टैंकर का पिछला हिस्सा हवा में उड़ गया और आसपास अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी देता प्रत्यक्षदर्शी।
जानकारी देता प्रत्यक्षदर्शी।

हादसे के समय एक स्कूटी सवार वहां से गुजर रहा था, जो धमाके की चपेट में आ गया। उसे तुरंत अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। टैंकर का ड्राइवर भी उस समय वाहन पार्क कर रहा था, जिसे काफी चोटें आईं और उसे भी अस्पताल पहुंचाया गया।

एक कबाड़ चुनने वाला व्यक्ति अपनी रेहड़ी लेकर वहां पास में खड़ा था। उसने बताया कि धमाका इतना तेज था कि उसकी पूरी रेहड़ी और उसमें रखा कबाड़ हवा में उड़ गया। उसकी रेहड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि वह बाल-बाल बच गया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लेकिन अभी तक अंबाला पुलिस के पास किसी भी पक्ष की तरफ से शिकायत नहीं पहुंची है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही शिकायत मिलेगी, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ब्लास्ट के कारणों की जांच कर रही है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

One thought on “अंबाला में भारत पेट्रोलियम का खाली टैंकर फटा:ड्राइवर और रहगीर घायल, रिपेयरिंग से पहले हुआ ब्लास्ट, वेल्डिंग कराने के लिए रुका था

  • Interesting article! It’s good to see platforms like PHLOVE prioritizing a secure experience – that verification step seems key. Thinking of checking out their games via phlove login login – mobile access is a big plus for me!

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!