loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

अनिल विज का किस्तान पर तीखा हमला पहले आटा बंद, अब पानी भी बंद ?

कैबिनेट मिनिस्टर अनिल विज - Dainik Bhaskar
                                                          कैबिनेट मिनिस्टर अनिल विज

अंबाला से अनिल विज का पाकिस्तान पर तीखा हमला: आतंकवाद को बताया फैक्ट्री, कहा- अब पानी भी बंद

The Airnews | Ambala | 14 मिनट पहले अपडेट

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री एवं ऊर्जा, परिवहन तथा श्रम मंत्री अनिल विज ने अपने अंबाला स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता में पाकिस्तान को लेकर तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद की फैक्ट्री बताते हुए कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब पाकिस्तान का आतंकी नेटवर्क पूरी तरह से ध्वस्त हो जाएगा।

पाकिस्तान ने खुद कुबूला- फैक्ट्री बन चुका है देश: अनिल विज

अनिल विज ने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने स्वयं स्वीकार किया है कि पाकिस्तान पिछले तीन दशकों से आतंकवादियों को समर्थन और प्रशिक्षण दे रहा है। हालांकि उन्होंने इसका दोष अमेरिका और पश्चिमी देशों पर मढ़ने का प्रयास किया, लेकिन सच्चाई अब पूरी दुनिया के सामने आ गई है। विज ने कहा,

“अब पाकिस्तान का आतंकवाद का स्कूल और फैक्ट्री चल नहीं पाएगा। जहां तक हमारी ताकत चलेगी, आतंकवाद के इन अड्डों को उखाड़ फेंका जाएगा।”

पहले आटा बंद, अब पानी भी बंद

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान पर पलटवार करते हुए विज ने कहा,

“सिंधु नदी हमारी है, क्योंकि पानी हिमालय से आता है। जब तक भाईचारा था, तब तक पानी दिया गया। अब भाईचारे का कोई मतलब नहीं रहा। इसलिए पाकिस्तान अब चाहे जितना भी रोए, उसे पानी नहीं मिलेगा।”

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि पाकिस्तान का आटा तो पहले ही बंद कर दिया गया था, अब पानी भी बंद कर दिया गया है। विज ने पाकिस्तान को चेताया कि भारत अब हर मोर्चे पर पाकिस्तान की नापाक हरकतों का जवाब देगा।

हिन्दू धर्म पर हमला, पर्यटक नहीं बने निशाना

नीतिश राणे के बयान का समर्थन करते हुए अनिल विज ने कहा कि हाल में हुए पहलगाम हमले को केवल पर्यटकों पर हमला मानना सही नहीं होगा, बल्कि यह सीधे तौर पर हिन्दू धर्म पर हमला है।
उन्होंने कहा,

“आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हमला किया। कपड़े उतरवाकर धर्म की पहचान की गई। यह सीधे तौर पर हिन्दू धर्म को लक्ष्य बनाकर किया गया हमला है। इससे देशभर में रोष और आक्रोश की लहर फैल चुकी है।”

विज ने आगे कहा कि इस हमले से भारतीय जनमानस में जो ज्वाला धधक रही है, वह पाकिस्तान को पूरी तरह तहस-नहस कर देगी।

भारत की बदलती रणनीति: अब जवाब सख्त होगा

अनिल विज ने कहा कि भारत अब बदल चुका है। पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद फैलाने वाले देशों को अब वैश्विक स्तर पर भी अलग-थलग किया जा रहा है और भारत भी हर मोर्चे पर पाकिस्तान के झूठ और आतंकवाद का पर्दाफाश करता रहेगा।

विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भारत की नीति स्पष्ट है — “आतंक का मुंहतोड़ जवाब, बिना किसी समझौते के।”

पाकिस्तान को लेकर भारत का सख्त रुख

अनिल विज के बयान से साफ जाहिर होता है कि अब भारत, पाकिस्तान की आतंकवाद नीति के खिलाफ न केवल कूटनीतिक स्तर पर बल्कि जल संसाधनों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी सख्त रवैया अपना चुका है। इससे पाकिस्तान की हालत पहले से भी ज्यादा कमजोर होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!