loader image
Latest:
Tuesday, February 3, 2026

अनिल विज ने अंबाला SHO को फटकारा:बोले- सीधा हो जा, नहीं तो मैं सीधा करूंगा; शिकायतकर्ता महिला को दी थी बंद करने की धमकी

फोन पर अधिकारी को लताड़ लगाते मंत्री अनिल विज। - Dainik Bhaskar

फोन पर अधिकारी को लताड़ लगाते मंत्री अनिल विज।

हरियाणा के अंबाला में महिला को थाने में बंद करने वाले पुलिस अधिकारी को कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने जमकर फटकार लगाई। उन्होंने थाना अध्यक्ष को कॉल किया और कहा कि आपका पुलिसकर्मी महिला को अंदर करने की धमकी दे रहा है, वह शिकायतकर्ता महिला को अंदर करने वाला कौन होता है। इसने कैसे कह दिया कि अंदर कर दूंगा।

थाना प्रभारी से सीधे पूछा कि आपका पुलिस कर्मी महिला को धमका रहा है कि मैं तेरे को ही अंदर कर दूंगा, है कौन ये। विज ने चेतावनी देते हुए कहा कि इसको बोल दो कि सीधा हो जा, नहीं तो मैं इसको सीधा करूंगा। सूई की नोंक में बल होगा, लेकिन इसमें बल नहीं रहेगा।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही मंत्री विज ने रेप पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने पर कैथल एसपी उपासना को भी एक मामले में फटकार लगाई थी। युवती ने आरोपी की ओर से मिल रही धमकियों के स्क्रीनशॉट भी मंत्री दिखाए। इस फटकार के तुरंत बाद मामले में FIR दर्ज की गई थी।

22 सितंबर को पति घर से गया, लेकिन लौटा नहीं : अंबाला में महेशनगर थाना के अंतर्गत आने वाले पंचदेव मंदिर के नजदीक किराए पर रहने वाली महिला मीनाक्षी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में विकास से हुई थी। उनका एक लड़का और एक लड़की है। उसका पति जोमेटो कंपनी में डिलीवरी का काम करता है। 22 सितंबर की सुबह 8 बजे घर से काम पर गया था, लेकिन वह शाम तक भी घर नहीं लौटा। अपने तौर पर उसने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई भी सुराग नहीं लग पाया था।महिला मीनाक्षी ने आगे बताया कि तलाश करने पर जब पति का सुराग नहीं लगा तो उसने थाने में महेशनगर थाने में शिकायत दी। 25 सितंबर की शाम 7 बजे उसकी शिकायत भी दर्ज की जा चुकी है। मामले की जांच एचसी राजेश कुमार को सौंपी गई है। आरोप है कि तीन माह से ज्यादा हो गए, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वह लगातार थाने जाती है तो कोई न कोई बहाना बनाकर उसे टरका दिया जाता है। महिला के मुताबिक वह थाने में गई, लेकिन बार-बार चक्कर काटने के बाद में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। आरोप है कि थाने वालों ने उसे ही हवालात में डालने की धमकी दे दी। इसके बाद वह कैबिनेट मंत्री अनिल विज के दरबार में पहुंची और पुलिसकर्मियों द्वारा किए बर्ताव की शिकायत की। महिला की शिकायत सुनते ही मंत्री ने थाना प्रभारी को कॉल किया और मामले में अपडेट ली।

मीडिया से बातचीत करते मंत्री अनिल विज।
मीडिया से बातचीत करते मंत्री अनिल विज।

 महिला मीनाक्षी की शिकायत मिलने के तुरंत बाद मंत्री अनिल विज ने थाना प्रभारी को कॉल किया और जमकर फटकार लगाई। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि महिला के पति को जल्द से जल्द खोजा जाए।

 मंत्री ने आगे कहा कि महिला ने शिकायत दी थी कि उसका पति कहीं पर चला गया है और उसको ढूंढो। कोई आदमी कही चला गया, क्योंकि घर के 100 काम होते है। ये महिला थाने में पूछने के लिए जाती है तो पुलिसकर्मी कहता है कि मैं तेरे को ही अंदर कर दूंगा, है कौन ये।

 मंत्री विज ने थाना प्रभारी को चेतावनी देते हुए कहा कि इसको बोल दो कि सीधा हो जा, नहीं तो मैं इसको सीधा करूंगा। सूई की नोंक में बल होगा, लेकिन इसमें बल नहीं रहेगा। 292 नंबर एफआईआर है और जोर लगा के इसके आदमी को ढूंढो।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!