loader image
Latest:
Thursday, March 26, 2026

अमरोहा: अभिनेत्री से दुष्कर्म केस में हरियाणवी कलाकार उत्तर कुमार गिरफ्तार, गाजियाबाद पुलिस ने की कार्रवाई

स्थानीय फिल्मों और हरियाणवी एलबमों में काम करने वाले अभिनेता उत्तर कुमार को गाजियाबाद पुलिस ने दुष्कर्म और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उत्तर कुमार ने 2019 से 2023 तक फिल्मों और एलबमों में काम दिलाने के बहाने पीड़ित अभिनेत्री का शारीरिक शोषण किया।

गिरफ्तारी और तबीयत बिगड़ने की जानकारी

सोमवार सुबह गाजियाबाद पुलिस टीम ने अमरोहा के मंडी धनौरा स्थित उनके फार्महाउस से उत्तर कुमार को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम उन्हें लाते समय उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है।

अभिनेत्री के आरोप

पीड़ित अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि उत्तर कुमार ने न केवल शारीरिक शोषण किया, बल्कि जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित भी किया। इस मामले में गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

आत्मदाह की कोशिश

मामला दर्ज न होने पर पीड़िता ने लखनऊ जाकर आत्मदाह करने का प्रयास भी किया था। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने जल्द ही चार्जशीट बनाकर डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील को भेज दी थी।

Amit Dalal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!