loader image
Saturday, November 8, 2025

अमेरिका से जींद पहुंचा संदीप बूरा का शव: 12 दिन पहले झील में डूबने से हुई मौत, गांव घोघड़ियां में अंतिम संस्कार

जींद के घोघड़ियां गांव में मृतक संदीप के शव का अंतिम संस्कार करते हुए परिजन।

जींद  (Sahil Kasoon The Airnews) घोघड़ियां गांव में मृतक संदीप के शव का अंतिम संस्कार करते हुए परिजन भावुक दिखाई दिए। करीब बारह दिन पहले अमेरिका में झील में डूबने से हुई संदीप की मौत के बाद आज (शनिवार) उनका शव पैतृक गांव पहुंचा। सुबह लगभग 9 बजे अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूरे गांव के लोग अंतिम दर्शन के लिए इकट्ठा हुए। मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। शव को अमेरिका से वापस लाने में लगभग 15 लाख रुपए का खर्च आया।

संदीप बूरा, 37 वर्ष, जींद जिले के उचाना क्षेत्र के घोघड़ियां गांव के निवासी थे। तीन साल पहले संदीप ने अमेरिका जाने के लिए लगभग 60 लाख रुपए खर्च किए थे। शुरू में वह पनामा के जंगलों में पांच-छह महीने तक भूखा-प्यासा संघर्ष करते रहे। काफी कठिनाइयों के बाद उन्होंने मेक्सिको की सीमा पार कर अमेरिका में आर्मी कैंप में आश्रय लिया।

4 अगस्त की शाम संदीप अपने दोस्तों के साथ किंग रीवर झील में नहाने गए थे। झील में नहाते समय वह लहरों में फंस गए और डूब गए। उनकी मौत के बाद शव को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की गई। 12 दिन बाद उनका शव गांव में पहुंच सका।

संदीप के पीछे उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। उनके अंतिम संस्कार में पूरे गांव के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!