loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

आईपीएस अधिकारी वाई पूरन सिंह की मौत पर बोले मुख्यमंत्री

पंचकूला में शनिवार को हुई भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आईपीएस अधिकारी वाई पूरन सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया। बैठक की शुरुआत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा —

“जैसे ही जापान में आईपीएस अधिकारी वाई पूरन सिंह के निधन की सूचना मिली, हमने उनकी पत्नी का ढांढस बंधाया और अधिकारियों को उनके साथ घर भेजा।”

उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले की पूरी जांच होगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

“दोषी कितना ही प्रभावशाली व्यक्ति क्यों ना हो, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। अगर किसी व्यक्ति को कोई तंग करेगा तो हम उसे बख्सेंगे नहीं,” — मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर परिवार के साथ अन्याय हुआ है, तो न्याय दिलाना हमारी सरकार की जिम्मेदारी है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!