आज से 23 जिलों वाला हुआ हरियाणा:हांसी को जिला बनाने का नोटिफिकेशन जारी, हिसार की सीमाएं बदली, CM ने की थी घोषणा
हरियाणा में आज सोमवार से 23 जिले होंगे। हांसी को अलग जिला बनाने का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। हरियाणा की मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा की ओर से लेटर हुआ है। इसमें लिखा है कि रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1908 की धारा 5 के साथ पठित हरियाणा भू-राजस्व अधिनियम 1887 की धारा 5 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए हरियाणा के राज्यपाल इसके द्वारा हिसार जिले की सीमाओं को परिवर्तित करते हैं और उसके उपमंडलों की संख्या बदलते हैं ताकि हांसी नाम से नया जिला बनाया जा सके, जिसमें हांसी और नारनौंद उपमंडल शामिल होंगे।
हरियाणा सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन की कॉपी…

हिसार की सीमाएं कम हो जाएंगी आज से हिसार की सीमाएं कम हो जाएंगी। वर्तमान में हिसार जिले में 6 तहसील और 3 उप-तहसील हैं। तहसील हिसार, हांसी, नारनौंद, बरवाला, बास और आदमपुर, बालसमंद, उकलाना और खेरी जालब उप-तहसील हैं। हांसी जिला बनने से 3 तहसील अलग हो जाएगी अब बास, नारनौंद, हांसी अलग जिले में गिनी जाएगी। हिसार में हिसार और बरवाला उपमंडल रह जाएगा। इसके अलावा हांसी में नारनौंद और हांसी दो उपमंडल गिने जाएंगे।
हांसी में DC बैठेंगे, नई योजनाएं आएंगी हांसी के जिला बनने के बाद कई चीजें बदल जाएंगी। हांसी के लोगों को अब प्रशासनिक कामों और DC से मिलने के लिए हिसार नहीं आना होगा। हांसी में ही DC बैठेंगे। इसके साथ ही मुकदमों की पैरवी के लिए हिसार जिला कोर्ट भी नहीं आना पड़ेगा। हांसी में जिला एवं सत्र न्यायालय का गठन होगा।
जिला न्यायाधीश भी बैठेंगे। इसके अलावा हांसी के जिला बनने से इलाके का विकास तेजी से हो सकेगा। सरकार जिले के विकास के लिए नई योजनाएं लाएगी, जिससे लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और जीवन स्तर में सुधार होगा।
1 नवंबर 1966 को पंजाब का पुनर्गठन हुआ और हरियाणा नया स्टेट बना। उस समय हिसार, एरिया वाइज हरियाणा का बड़ा जिला था और आज के कई जिले- जैसे भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद व चरखी-दादरी, उसी का पार्ट थे। हिसार का पहला विभाजन 22 दिसंबर 1972 को हुआ, जब भिवानी को अलग जिला बनाया गया।
हिसार का दूसरा बंटवारा 1 सितंबर 1975 को हुआ जब सिरसा को नया जिला बनाया गया। हालांकि, व्यावहारिक रूप से सिरसा जिला 1979 में अस्तित्व में आया।
हिसार का तीसरा बंटवारा 15 जुलाई 1997 को हुआ, जब फतेहाबाद को जिला बनाया गया। फतेहाबाद उस समय तक हिसार जिले की एक तहसील होती थी। 22 जनवरी 2016 को किसी समय हिसार का हिस्सा रहे भिवानी जिले को तोड़कर चरखी-दादरी को जिला बनाया गया। चरखी-दादरी ऐतिहासिक रूप से पुराने हिसार मंडल का हिस्सा रहा।
सीएम नायब सैनी ने 16 दिसंबर 2025 को हांसी को अलग जिला बनाने का ऐलान किया। जिसका 22 दिसंबर को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया।
हांसी में 110 गांव शामिल होंगे मुख्यमंत्री ने 16 दिसंबर को हांसी की विकास रैली में हांसी को जिला बनाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि एक सप्ताह के अंदर नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपना वादा निभाते हुए 6 दिन में ही हांसी को जिला बनाने का नोटिफिकेशन जारी करवा दिया। नए जिले में हांसी और नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के कुल 110 गांव शामिल किए जाएंगे। नए जिले में दो उपमंडल हांसी और नारनौंद होंगे जिन्हें हिसार जिले से पृथक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त तीन तहसीलें हांसी, नारनौंद और बास तथा एक उपतहसील खेड़ी जालब शामिल होगी। नए जिले में तीन ब्लाक हांसी-1, हांसी-2 और नारनौंद भी होंगे। प्रस्तावित जिला हांसी का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग 1,34,976 हेक्टेयर होगा। इसकी अनुमानित जनसंख्या लगभग 5,40,994 होगी।
हिसार जिले ka naya structure
Ab tak हिसार जिले mein 6 तहसील aur 3 उप-तहसील thi. Hansi district banne ke baad:
-
हांसी, नारनौंद aur बास तहसील alag ho jayengi
-
हिसार जिले mein sirf हिसार aur बरवाला उपमंडल rahenge
Wahin naya जिला हांसी:
-
हांसी aur नारनौंद upmandal
-
हांसी, नारनौंद, बास तहसील
-
खेड़ी जालब उप-तहसील ke saath kaam karega
हांसी mein DC aur District Court
District banne ke baad हांसी mein hi DC office hoga. Ab logon ko administrative kaamon ke liye हिसार nahi jana padega.
Iske alawa:
-
जिला एवं सत्र न्यायालय ka bhi gathan hoga
-
मुकदमों ki सुनवाई ke liye local level par hi suvidha milegi
-
Development projects ko bhi direct push milega
Sarkar ka maanna hai ki naye district se development, employment aur infrastructure growth ko tezi milegi.
हांसी जिले mein 110 gaon shamil
Naye district hांसी mein:
-
हांसी aur नारनौंद विधानसभा ke total 110 gaon shamil honge
-
3 blocks: हांसी-1, हांसी-2 aur नारनौंद
-
Kul area lagbhag 1,34,976 hectare
-
Anumanit jansankhya 5.4 lakh se adhik hogi
हिसार ka itihasik vibhajan
हिसार district ka yeh chautha bada vibhajan hai:
-
1972 mein भिवानी alag hua
-
1975 mein सिरसा alag district bana
-
1997 mein फतेहाबाद bana
-
2016 mein चरखी-दादरी bana
-
2025 mein हांसी bana naya district
CM नायब सैनी ne 16 December ko hांसी rally mein kiya gaya vaada sirf 6 din mein poora karke notification jaari kar diya.




