loader image
Thursday, February 12, 2026

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 32.30 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

कैथल 11 फरवरी – विदेश भेजने के सब्जबाग दिखाकर आमजन से लाखों रुपए ठगी करने वाले आरोपियों पर एसपी उपासना के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। ऐसे ही आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगी करने के एक मामले की जांच इकोनॉमिक सेल प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की अगुवाई में एएसआई सुरेंद्र सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी डेरा अवतार सिंह उरलाना रोड़ रामथली निवासी सुरेंद्र सिंह व गांव नागल निवासी संदीप को काबु कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की वार्ड नं 7 सेठांवाला मोहल्ला पूंडरी निवासी गुरदयाल सिंह की शिकायत अनुसार उसका बेटा विक्रम आस्ट्रेलिया जाना चाहता था। उसके साथ उसका दोस्त हर्ष भी विदेश जाना चाहता था। मार्च 2025 में उसके मामा रेशम सिंह और उनके जानकार खजान सिंह के माध्यम से उसकी मुलाकात संदीप और सुरेंद्र से हुई, जिन्होनें खुद को विदेश भेजने का काम करने वाले बताया। उन्होने उसको आश्वासन दिया कि वे दो माह में दोनों युवाओं का आस्ट्रेलिया का वीजा लगवा देंगे। इसके बदले उन्होंने 45 लाख रुपये की मांग की, लेकिन यह तय हुआ कि पूरी राशि वीजा लगने के बाद दी जाएगी। आरोपियों ने मार्च 2025 के अंतिम सप्ताह में नीम साहब गुरुद्वारा के पास विक्रम और हर्ष के असल पासपोर्ट, आधार कार्ड, बैंक खाते की प्रतियां सहित अन्य दस्तावेज ले लिए। 12 जून 2025 को आरोपी उसके घर पूंडरी आए और दोनों युवाओं को दिल्ली ले गए, जहां उन्हें पहाड़गंज स्थित सत्या होटल में ठहराया गया। वहां आरोपियों ने 18 लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर कहा गया कि यह रकम आस्ट्रेलियन करेंसी में बदलकर वापस दे दी जाएगी, जो बच्चों के काम आएगी। इसके बाद 10 लाख रुपये आरोपियों को दिए गए। 14 जून को विक्रम और हर्ष को दिल्ली से चेन्नई और फिर चेन्नई से बैंकॉक भेज दिया गया।  इसके बाद आरोपियों ने फिर पैसों की मांग की और अलग-अलग चरणों में 8 लाख रुपये, 4.30 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से तथा बाद में 10 लाख रुपये नकद ले लिए। 3 अगस्त को दोनों युवाओं को मलेशिया भेजा गया और 7 अगस्त 2025 को उन्हें वहां से भारत वापस भेज दिया गया। बैंकाक और मलेशिया में दोनों युवाओं को भूखा-प्यासा रखा गया और उनके साथ मारपीट कर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। जब परिजनों ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी लगातार माह-दर-माह आश्वासन देते रहे। इस दौरान कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन कोई रकम वापस नहीं की गई। आरोप है कि आरोपी संदीप ने एक लाख रुपये का चेक दिया, जो बैंक में बाउंस हो गया। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज कर लिया गया। दोनो आरोपी बुधवार को अदालत मे पेश किए गए, जहां से दोनो आरोपियों का व्यापक पूछताछ के लिए 4 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!