loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

एसडीएम ने विधायक व अन्य लोगों के खिलाफ एसपी को दी लिखित शिकायत, सरकारी कार्य में बाधा डालने व अपमानित करने का लगाया आरोप

कैथल। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर में दुकान निर्माण के मामले के दृष्टिगत गत दिवस सोमवार को हुए घटनाक्रम के बाद एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने गुहला-चीका विधायक देवेंद्र हंस व अन्य लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, डराने-धमकाने और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस बारे लिखित में पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
एसडीएम ने अपनी शिकायत में कहा कि खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर में दुकान निर्माण का कार्य किया जा रहा था, जिस पर कुछ लोगों ने भ्रष्टाचार व अनियमितता के आरोप लगाए थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए दुकान निर्माण मामले की निष्पक्ष जांच की गई, जिसमें दस्तावेजों के अनुसार दुकान निर्माण का कार्य नियमानुसार सही पाया गया। गत 19 जनवरी को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर विधायक देवेंद्र हंस के साथ बदसूई निवासी हरदीप सिंह, चीका निवासी दीपक शर्मा, जगजीत सिंह और हर्ष गर्ग सहित अन्य व्यक्ति बीडीपीओ परिसर में बनी दुकानों के निर्माण के मामले को लेकर एसडीएम कार्यालय आए थे। इस दौरान उन्होंने एसडीएम कार्यालय परिसर में नारेबाजी भी की और उन्होंने मुझे धमकाने व डराने की कोशिश की।
एसडीएम ने आरोप लगाया कि हरदीप सिंह ने अपने कपड़ों में छिपाया हुआ खिलौना विधायक देवेंद्र हंस को दिया। विधायक ने कथित तौर पर मजाक उड़ाते हुए कहा कि एसडीएम प्रशासनिक कार्य करने में असमर्थ है और उन्हें खिलौने से खेलना चाहिए। विधायक व उनके साथियों ने मेरे व हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिससे सार्वजनिक व्यवस्था भंग होने का खतरा पैदा हुआ।  उक्त व्यक्तियों का अपराधिक इतिहास रहा है। उन्होंने अपनी शिकायत की एक प्रति एसपी और दूसरी प्रति उपायुक्त कैथल को भेजकर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!