loader image
Latest:
Tuesday, February 3, 2026

करनाल में दर्दनाक सड़क हादसा: 5 बेटियों के पिता की मौत

करनाल में दर्दनाक सड़क हादसा: 5 बेटियों के पिता की मौत

( PARVEEN BHARDWAJ ) करनाल जिले में बस्तली-दरड़ गांव के बीच हुए सड़क हादसे में घायल बाइक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक तिलकराज दरड़ गांव का रहने वाला था और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

कैसे हुआ हादसा?

9 मार्च की रात करीब 11:30 बजे तिलकराज गांव बस्तली से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में संदीप धर्मकांटा के पास सड़क किनारे एक ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी थी, जिसमें पीछे की तरफ पराली भरी हुई थी। अचानक उनकी बाइक ट्रॉली से टकरा गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तिलकराज को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें चंडीगढ़ PGI रेफर किया गया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर उन्हें करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज वापस लाया गया, जहां 15 मार्च की रात उनकी मौत हो गई

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

तिलकराज की अचानक हुई मौत से परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। उनकी पांच छोटी बेटियां और बुजुर्ग पिता गहरे सदमे में हैं। परिवार का एकमात्र सहारा छिन जाने से गांव में भी शोक का माहौल है।

पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

मृतक के चाचा महावीर सिंह ने निसिंग थाना में शिकायत दर्ज कराई कि हादसा सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली की वजह से हुआ। पुलिस ने 11 मार्च को एक्सीडेंट का मामला दर्ज किया और अब इस मामले में आगे की जांच जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!