करनाल में शादी वाले घर में डकैती:परिवार को बंधक बनाया, गनपॉइंट पर महिलाओं के गहने उतरवाए; ऑस्ट्रेलिया से आए दूल्हे को गोली मारी
हरियाणा के करनाल में सोमवार सुबह 5 बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर डकैती की। वारदात SP कैंप ऑफिस से महज 100–150 मीटर की दूरी पर स्थित सुभाष कॉलोनी में हुई। बदमाशों ने 45 मिनट तक परिवार को बंधक बनाए रखा।
इस दौरान उन्होंने महिलाओं से गहने उतरवाए, घर में रखा कैश और शादी के लिए तैयार की गई ज्वेलरी लूट ली। विरोध करने पर दूल्हे को गोली मार दी। घर में 10 दिन बाद शादी है।
बदमाश वारदात के बाद घर में लगी सीसीटीवी DVR और वरना कार भी साथ ले गए। जाते-जाते आरोपियों ने 5 राउंड फायर किए।
फायरिंग की आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग बाहर निकले और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही SP के साथ CIA, सिविल लाइन थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

घर में था पाठ, शादी की तैयारी चल रही थी परिवार के सदस्य धीरज ने बताया कि घर में 4 दिसंबर को शादी है। इसलिए रविवार को विशेष पाठ रखा गया था। सुबह करीब 8 बजे 5 बदमाश बंदूक लेकर घर में घुस आए। बदमाशों ने पहले सभी को धमकाया और कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद महिलाओं से कंगन, हार और झुमके उतरवाए। फिर शादी के लिए रखी ज्वेलरी और कैश उठा लिया।

विरोध करने पर दूल्हे को गोली धीरज ने बताया कि दूल्हा आदित्य 10 दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया से शादी के लिए आया था। जब उसने बदमाशों का विरोध करने की कोशिश की तो एक ने उसके कंधे पर गोली मार दी। गोली लगते ही आदित्य जमीन पर गिर गया। फिलहाल उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिवार के मुताबिक आदित्य के पिता मनोज कंस्ट्रक्शन का ठेका लेते हैं। बदमाशों को शक था कि घर में शादी से पहले अच्छा-खासा कैश और ज्वेलरी रखी होगी।

SP मौके पर पहुंचे, परिवार से बातचीत की करनाल के SP गंगाराम पूनिया ने बताया कि सुबह करीब सवा 8 बजे सुभाष कॉलोनी के घर में 5 हथियारबंद बदमाश घुस गए। परिवार को बंधक बनाकर ज्वेलरी व कैश ले गए। सूचना के बाद वह भी मौके पर पहुंचे और परिवार से बातचीत की। परिवार से जो जानकारी मिली है उसी के आधार पर CIA की टीम व सिविल लाइन थाना टीम जांच में जुटी है।

युवक अस्पताल में भर्ती, हालत ठीक उन्होंने कहा कि जिस युवक को गोली मारी है, उसकी उसकी हालत अभी ठीक है। वह अभी अस्पताल में भर्ती है। हम जल्द ही इस वारदात को ट्रैस आउट कर लेंगे।





I’ve used tyy.AI Tools to streamline my workflow and found it incredibly helpful for discovering reliable solutions like the AI Grammar Checker. It’s a great resource for anyone looking to boost productivity.