loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

कश्मीर हमले के पीछे छिपी ताकतों को बक्शा नहीं जाएगा: सांसद कार्तिकेय शर्मा

कश्मीर हमले के पीछे छिपी ताकतों को बक्शा नहीं जाएगा: सांसद कार्तिकेय शर्मा

कैथल। Sahil Kasoon | राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि इस समय देश मजबूत नेतृत्व में पूरी तरह सुरक्षित है। कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले के दोषियों और उनके पीछे छिपी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सरकार इस पर पूरी तरह सजग है और ऐसी घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सांसद कार्तिकेय शर्मा कैथल स्थित सर्व ब्राह्मण धर्मशाला में पहुंचे, जहाँ उन्होंने पंचकूला में 27 अप्रैल को आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। इस मौके पर सीएम नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे। धर्मशाला में पहुंचने पर प्रधान विक्की शर्मा, नरेश भारद्वाज, राजकुमार शर्मा एमई, ईश्वर पाड़ला, डॉ. प्रदीप शर्मा व सुरेश बजरंगी ने उन्हें ब्राह्मण समाज की ओर से पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया।

कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि भारत अब न आँख झुकाकर, न आँख उठाकर, बल्कि आँख मिलाकर बात करेगा। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के पीछे जो ताकतें हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

भगवान परशुराम सभी वर्गों के आराध्य

सांसद ने कहा कि भगवान परशुराम किसी एक समाज या वर्ग के नहीं, बल्कि सभी वर्गों के देवता हैं। उन्होंने अन्याय और आततायियों के विरुद्ध परसा उठाकर धर्म और देश की रक्षा की थी। वर्तमान समय में उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाज को एकजुट होकर काम करना होगा। परशुराम जयंती एक ऐसा अवसर है जब समाज को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जा सकता है।

ब्राह्मण समाज के खिलाफ फिल्मी टिप्पणी की निंदा

कार्तिकेय शर्मा ने अनुराग कश्यप की एक फिल्म में ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी की तीखी निंदा की और कहा कि ऐसी हरकतें सहन नहीं की जाएंगी। संविधान और कानून के माध्यम से उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ब्राह्मण आयोग की मांग को सरकार के समक्ष रखने की भी जानकारी दी।

पंचायती राज कार्यक्रम स्थगित नहीं

कश्मीर हमले के बाद नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पंचायती राज का यह कार्यक्रम पूरे देश के प्रतिनिधियों को जोड़ने वाला है और इसलिए इसे स्थगित नहीं किया गया। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि इस समय राजनीति छोड़कर देशहित में सोचें।

कोचिंग सेंटर की व्यवस्था पर जोर

सांसद ने सुझाव दिया कि ब्राह्मण समाज की धर्मशालाओं में आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के लिए कोचिंग और स्किल सेंटर शुरू किए जाएं, ताकि वे IAS, IPS, HCS या अन्य नौकरियों की तैयारी कर सकें। प्रधान विक्की शर्मा ने जानकारी दी कि कैथल की ब्राह्मण धर्मशाला में पहले से लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर की सुविधा उपलब्ध है। इस पर कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि केंद्र के लिए जरूरी संसाधन जल्द मुहैया कराए जाएंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोग: विक्की शर्मा, नरेश भारद्वाज, रामकुमार शर्मा सिंगवाल, राजकुमार शर्मा एमई, बीरबान करोड़ा, राजेंद्र शर्मा, कपिल खेड़ी, विकास गुहना, मनदीप बाबा लदाना, ईश्वर पाड़ला, डॉ. प्रदीप शर्मा, सुरेश बजरंगी, चेतन कोच, सुरेश जांझ, रामलाल शास्त्री, उदय उझाना, आनंद शर्मा, अशोक सिरसल, राज रमन दीक्षित, हरिओम मास्टर, अमित सांघण और गौरव शर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!