loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

कुरुक्षेत्र में हैरियर-स्विफ्ट कारें टकराई, 5 की मौत:5 घायल, दरवाजे काटकर निकाले शव; 4 मृतक एक परिवार के, धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सोमवार की सुबह सड़क हादसा हो गया। कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर तेज रफ्तार टाटा हैरियर और मारुति स्विफ्ट कारें आमने-सामने से टकरा गई। इसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों कारों के दरवाजे काटकर अंदर बैठे 10 महिला-पुरुषों को बाहर निकाला।

इनमें से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मरने वाले सभी लोग मारुति स्विफ्ट कार में सवार थे, जो यमुनानगर के रहने वाले थे। इनमें दो महिलाएं भी शामिल है। ये सभी माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। उधर, टाटा हैरियर सवार सभी लोग घायल है। टक्कर लगते ही ही इनकी गाड़ी के एयरबैग खुल गए थे, जिससे जान बच गई। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पांचों शवों को कब्जे में लेकर Lnjp अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। हादसे से कुछ देर के लिए जाम भी लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवाकर जाम खुलवाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा सोमवार की सुबह करीब सात बजे हुआ। कैथल जिले के पबनावा गांव के पूर्व सरपंच रामपाल के भाई ऋषि अपनी पत्नी लीला, भाभी संतोष और रिश्तेदार परवीन टाटा की हैरियर गाड़ी में सवार होकर अंबाला जा रहे थे। दूसरी ओर यमुनानगर के बूबका गांव के छह लोग मारुति स्विफ्ट कार में सवार होकर कुरुक्षेत्र की ओर आ रहे थे। कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर घराडसी गांव के पास यह हादसा हुआ।दोनों कारों की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर लगते ही दोनों कारों का अगले वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें मारुति स्विफ्ट सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, एक युवती गंभीर घायल हो गई। उधर, टाटा हैरियर कार सवार सभी चारों लोगों को हालत भी गंभीर है। बताया गया कि टाटा हैरियर सवार ऋषि की पत्नी लीला का कुछ दिन पहले ऑपरेशन हुआ था। वह अन्य परिजनों के साथ पत्नी की दवाई लेने अंबाला के मुलाना अस्पताल जा रहा था। मारुति स्विफ्ट कार सवार लोग यमुनानगर के बूबका क्षेत्र के रहने वाले थे। इनमें कार चालक प्रवीण पुत्र स्वराज, पवन पुत्र बालकिशन, उसका भाई बालकिशन, उर्मिला पत्नी पवन, सुमन पत्नी संजय शामिल है। इनके अलावा इन लोगों के साथ सवार 18 साल की युवती वंशिका गंभीर रूप से घायल है। उधर, टाटा हैरियर सवार संतोष उमर (45) पत्नी धर्मपाल वासी पपनावा जाति रोड, लीला देवी (52) पत्नी ऋषिपाल, ऋषि पाल (55) पुत्र कर्म सिंह, प्रवीण (40) पुत्र जीता राम घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत दोनों वाहनों के लोगों को बाहर निकाला। टक्कर के बाद टाटा हैरियर के एयरबैग खुल गए थे, जिस कारण सवार चारों लोगों की जान बच गई। मगर, हादसे में वे घायल हो गए। उधर, मारुति स्विफ्ट कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार प्रवीण कुमार, पवन कुमार, राजेन्द्र कुमार, उर्मिला, सुमन की मौके पर ही मौत गई। लोगों ने कार के दरवाजे काटकर उनके शव को बाहर निकाला।
पुलिस के अनुसार, स्विफ्ट कार सवार प्रवीण कुमार, पवन कुमार, राजेन्द्र कुमार, उर्मिला, सुमन और वंशिका माता के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे लोग कैथल-कुरुक्षेत्र रोड पर घराडसी गांव के पास पहुंचे तो किसी व्हीकल को ओवरटेक करते समय कैथल की तरफ से आ रही हरियर गाड़ी के साथ जोरदार टक्कर हो गई। इसमें दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। जाम लगा, पुलिस ने क्रेन से हटवाई कारें उधर, हादसे के बाद जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन मंगाकर दोनों वाहनों को बीच सड़क से साइड हटवाया। इसके बाद जाम खुल गया। उधर, पुलिस ने सभी घायलों को Lnjp अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। इसके अलावा मृतकों के शवों को भी पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

हादसे के बाद के PHOTOS…

क्षतिग्रस्त वाहन और मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी।
क्षतिग्रस्त वाहन और मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी।
टक्कर इतनी तेज हुई थी कि कारों का आगे वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
टक्कर इतनी तेज हुई थी कि कारों का आगे वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त कारों को क्रेन से हटवाया।
हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त कारों को क्रेन से हटवाया।
हादसे के बाद मृतकों के शवों को Lnjp अस्पताल में लाया गया।
हादसे के बाद मृतकों के शवों को Lnjp अस्पताल में लाया गया।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!