loader image
Latest:
Saturday, March 7, 2026

कुरुक्षेत्र: शराब के नशे में चोर ने रोडवेज की मिनी बस चुराई, 6 किमी दूर मामा के घर ले जाकर खेत में खड़ी की


कुरुक्षेत्र (Sahil Kasoon The Airnews) कुरुक्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शराब के नशे में धुत एक चोर वर्कशॉप से हरियाणा रोडवेज की मिनी बस चुराकर 6 किलोमीटर दूर अपने मामा के घर ले गया। वहां उसने बस खेत में खड़ी की और अंदर जाकर सो गया।

घटना गुरुवार-शुक्रवार देर रात की है। बस वर्कशॉप से गायब होने के बाद सुबह ड्राइवर के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाश शुरू की और ढांड रोड पर असमानपुर के डेरे के पास खेत से बस बरामद कर ली।

पुलिस ने आरोपी की पहचान कैथल के गांव नागल निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में की, जो ट्रक ड्राइवर और शराब पीने का आदी है। गुरप्रीत को उसके मामा के घर से गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

रोडवेज GM शेर सिंह ने बताया कि बस चोरी के मामले में लापरवाही बरतने पर 2 चौकीदार और यार्ड मास्टर को चार्जशीट किया गया है। जिला मुख्यालय बुलाकर उनसे पूछताछ की जाएगी।

SHO नरेश कुमार के मुताबिक, गुरप्रीत ने करीब 4 महीने पहले कैथल के चीका से भी रोडवेज की बस चोरी की थी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस बार बस को कहां-कहां ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!