loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

कैथल की अलिसा ने विश्व कराटे चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज:जॉर्जिया में हुआ आयोजन, 6 बार जीत चुकी नेशनल गोल्ड, बीकॉम की छात्रा

कैथल जिले में मोहाना की अलिसा ने कराटे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने जॉर्जिया में आयोजित विश्व कराटे चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया। अलिसा की यह उपलब्धि छोटे गांवों की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

10 जनवरी 2026 को जॉर्जिया में हुई विश्व कराटे चैंपियनशिप में अलिसा ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने एशियन कराटे चैंपियनशिप में भी ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

राष्ट्रीय स्तर पर अलिसा का प्रदर्शन लगातार उत्कृष्ट रहा है। उन्होंने लगातार 6 बार नेशनल कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। साथ ही, उन्होंने 2 बार कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।यूनिवर्सिटी स्तर पर भी अलिसा ने निरंतर सफलता प्राप्त की है।

अलिसा लगातार 4 बार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप में भी उन्होंने गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए।अलिसा की इस यात्रा में मोहिंदर सिंह (रेलवे) का मार्गदर्शन और आशीर्वाद महत्वपूर्ण रहा है, जिसने उनके आत्मविश्वास और संकल्प को मजबूत किया। खेल के साथ-साथ शिक्षा में भी अलिसा अनुशासित हैं।

अलिसा ने अपनी स्कूली शिक्षा पूंडरी से पूरी की है और वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर से बीकॉम की पढ़ाई कर रही हैं।अलिसा की सफलता उन सभी बेटियों और युवाओं के लिए एक संदेश है । जो खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं और कड़ी मेहनत से पीछे नहीं हटते। वह आज अपने गांव की बेटियों के सपनों की पहचान बन गई हैं।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!