loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

कैथल के युवक का अमेरिका से शव लाने की गुहार:शेरगढ़ के टिंकू की हादसे में मौत, कैलिफोर्निया में ट्रक चलाता था

टिंकू का फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

टिंकू का फाइल फोटो

40 लाख रुपए लगाकर भेजा

परिवार ने जैसे तैसे करीब 40 लाख रुपए लगाकर इस उम्मीद से उसे अमेरिका भेजा था। उम्मीद थी कि उसकी कमाई से परिवार की स्थिति सुधरेगी, लेकिन उसकी मौत के बाद और ज्यादा आघात पहुंचा है।

अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी

चाचा ओमप्रकाश ने बताया कि टिंकू अमेरिका में ट्रक चलाने का काम करता था। ट्रक की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई थी, जिसमें युवक की मौत हो गई थी। युवक डोंकी के रास्ते अमेरिका गया था। वह घर में अकेला ही कमाने वाला था। युवक अविवाहित था और वे दो भाई हैं। दूसरा भाई गांव में ही रहता है। हादसे को लेकर परिवार में गमगीन माहौल है।

सोशल मीडिया पर की जा रही अपील

अब युवक के शव को भारत लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की जा रही है और अमेरिका की एक संस्था से भी सहयोग लिया गया है। बताया जा रहा कि शव को भारत लाने के लिए पैसों का प्रबंध हो चुका है। उम्मीद है 12 जनवरी को टिंकू का शव भारत में आ जाएगा। चाचा ने सरकार से गुहार लगाई है कि परिवार की सहायता की जाए।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!