loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

कैथल के होटल में देह व्यापार, मालिक गिरफ्तार:दूसरे शहर से लड़कियों को बुलाता था, चार महिलाओं समेत युवक भी दबोचा

 

कैथल जिले के कलायत में एक होटल में देह व्यापार करवाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जिले के बाहर से महिलाओं और लड़कियों को बुलाकर अपने होटल में देह व्यापार करवा रहा था। खुद ही वह ग्राहकों को बुलाता था और उनसे रुपए लेकर उसका कुछ हिस्सा महिलाओं अथवा लड़कियों को दे देता था। पकड़े गए आरोपी की पहचान कलायत क्षेत्र के ही रहने वाले अमित के रूप में हुई है।

गुप्त सूचना पर पुलिस की रेड

कलायत थाना एसएचओ बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कलायत के रामगढ़ पांडवा रोड स्थित ग्रीन वैली होटल में जिले के बाहर से महिलाओं व लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार करवाया जा रहा है। इस सूचना पर उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। वहां होटल का मालिक अमित वहीं बैठा हुआ था।

टीम ने कमरों की जांच की

जब पुलिस टीम द्वारा कमरों में जाकर जांच की गई, तो चार महिलाएं मौके पर पाई गई। साथ ही एक महिला के साथ एक युवक भी कमरे में पाया गया। पुलिस सभी को बाहर लेकर आई। सभी महिलाओं की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच पाई गई। जब उनसे पूछताछ की गई, तो महिलाओं ने बताया कि उन्हें होटल में देह व्यापार के लिए बुलाया जाता है, इसके लिए उन्हें होटल मालिक पैसे भी देता है।

पंजाब से भी बुलाई जाती महिलाएं

जांच के दौरान पाया गया कि सभी महिलाएं कैथल के साथ लगते अन्य जिलों से बुलाई गई थी। होटल मालिक द्वारा पंजाब से भी महिलाओं को बुलाया जाता है। एसएचओ बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!