loader image
Saturday, November 8, 2025

कैथल पुलिस आमजन की सुरक्षा और सेवा के लिए हमेशा तत्परः एसपी आस्था मोदी

कैथल, 17 जुलाई ( Sahil Kasoon The Airnews) एसपी आस्था मोदी के कुशल नेतृत्व और दिशा-निर्देशों के तहत कैथल पुलिस ने वर्ष 2025 में अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। जिले में अपराध के मामलों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है, जो आमजन के सहयोग और पुलिस की मुस्तैदी का प्रत्यक्ष प्रमाण है। वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 के पहले छह माह में लूट, छीना झपटी, गृह भेदन, चोरी, बलात्कार तथा छेड़छाड़ जैसे संगीन अपराधों के मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2024 के प्रथम 6 माह में डकैती के 2 मामले सामने आए थे, जबकि वर्ष 2025 में अब तक डकैती का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।

एसपी आस्था मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि अपराधियों को शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार किया जा सके और आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे।” जिले में नशा तस्करी और संगठित चोरी के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियानों के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2025 के दौरान अब तक 59 मामलों में 92 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। इसके अतिरिक्त चोरी करने वाले 12 गैंगों के कुल 41 सदस्यों को भी पकड़कर 127 केसो को सुलझाने में सफलता हासिल की गई, जिससे क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगा है। इस वर्ष मर्डर के 19 मामले दर्ज हुए जो पुलिस द्वार त्वरित कार्रवाई दौरान सभी मामलों को सुलझाकर अपराधियों को पकड़ा जा चुका है। इसके अलावा वर्ष 2025 दौरान अवैध असला अमुनेशन रखने के 23 मामलों में 34 आरोपियों को काबू करके 23 अवैध पिस्तौल व 15 कारतूस बरामद किए गए है। एसपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के निर्देशानुसार समस्त हरियाणा में पुलिस द्वारा प्रभावशाली ढंग से अपराध पर अंकुश व अपराधियों पर नकेल कसी गई है। जो पूरे हरियाणा में मर्डर, लुट, डकैती, छीना झपटी, गृह भेदन, चोरी, बलात्कार, अपहरण तथा छेड़छाड़ जैसे संगीन अपराधो में 16 प्रतिशत कम मामले हुए है। पुरी हरियाणा पुलिस लोगो की सुरक्षा व सेवा के लिए तत्पर है।

एसपी ने बताया कि पुलिस टीमों को आधुनिक संसाधनों से लैस कर, निगरानी प्रणाली को सुदृढ़ किया गया है। सीसीटीवी नेटवर्क, गश्त गाड़ियां, और सूचना तंत्र के माध्यम से अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। साथ ही पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने को दें। कैथल पुलिस आमजन की सुरक्षा और सेवा के लिए हमेशा तत्पर है और एसपी आस्था मोदी ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाया जाए।

आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की जाती है कि वे पुलिस के साथ मिलकर अपराध मुक्त समाज के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें। आपसी विश्वास और सामूहिक प्रयास से ही सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण की स्थापना संभव है।

जिला कैथल में वर्ष 2024 व 2025 के प्रथम 6 माह का अपराध ग्राफः-

अपराध शीर्षक वर्ष 2024 में मामले वर्ष 2025 में मामले
वाहन चोरी 280 145
अन्य चोरी 138 84
गृहभेदन 200 166
डकैती 2 0
लुट 15 6
छीना झपटी 15 12
रेप 31 14
छेड़खानी 32 12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!