loader image
Latest:
Saturday, March 21, 2026

कैथल में पत्नी की गला घोंटकर हत्या: पति फरार, घरेलू कलह बना कारण

हरियाणा के कैथल में एक व्यक्ति ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वो हांफते-हांफते अपनी भाभी के पास पहुंचा और बोला- भाभी जी, मैंने पत्नी मार दी, अब आप संभाल लेना। इतना कहते ही वो घर से फरार हो गया।

जब भाभी उसके कमरे में पहुंची तो आरोपी देवर की पत्नी बेड पर मृत पड़ी थी। वो तुरंत चिल्लाने लगी और पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

घटना से जुड़े PHOTOS…

महिला की हत्या के बाद जांच करते पुलिस अधिकारी।
महिला की हत्या के बाद जांच करते पुलिस अधिकारी।
आरोपी पति और मृतका की फाइल फोटो। दोनों की 8 साल पहले शादी हुई थी।
आरोपी पति और मृतका की फाइल फोटो। दोनों की 8 साल पहले शादी हुई थी।

कैथल के चंदाना गेट फ्रांसवाला रोड पर एक व्यक्ति अरुण ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। अरुण नशे का आदी था और हर रोज नशा करके घर आता था। आज भी वो ऐसे ही आया और पत्नी से झगड़ने लगा।

आरोपी की भाभी ने बताया कि आज दोपहर वो अपने कमरे में सो रहीं थी। इस दौरान उसकी देवरानी शालू और देवर अरुण अपने कमरे में मौजूद थे। अचानक अरुण उनके पास हांफते हुए आया और बोला कि उसकी पत्नी को मार दिया है, संभाल लेना। इतना कहकर मौके से भाग गया।

जब वे कमरे में पहुंचे पाया कि शालू बैड पर मृत पड़ी हुई थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम की सहायता से मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका शालू भठिंडा की रहने वाली थी। उसकी 2018 में कैथल निवासी अरुण से शादी हुई थी। दंपति के दो छोटे बच्चे हैं। अरुण नशे का आदी था और अक्सर नशा करके पत्नी के साथ मारपीट करता था।

महिला की हत्या के बाद जांच करती फोरेंसिक विभाग की टीम।
महिला की हत्या के बाद जांच करती फोरेंसिक विभाग की टीम।

हत्या का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फोरेंसिक टीम भी मौके पर तथ्य जुटाने में लग गई।

शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!