loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

कैथल में बाल विवाह का मामला: 12 साल की बच्ची की शादी करवाने पर, दो आरोपी गिरफ्तार


कैथल : कैथल के थाना ढांड क्षेत्र में एक बाल विवाह करवाने के मामले की जांच थाना ढांड एसएचओ एसआई संजय कुमार की अगुवाई में एएसआई सुरेश कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी कल्याण नगर कालोनी ढांड निवासी अवलक यादव व जिला कुरुक्षेत्र थानेसर निवासी रामेश्वर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी कैथल सुनीता की शिकायत अनुसार थाना ढांड क्षेत्र में अवलक यादव ने अपनी 12 वर्षीय लड़की की शादी रामेश्वर के लड़के के साथ सम्पंन करवाई गई। जिस बारे थाना ढांड में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


#बालविवाह #ChildMarriage #HaryanaNews #ढांड #कैथल #Kurukshetra #MinorMarriage #UnderageMarriage #PoliceAction #CrimeNews #IndiaNews #बालविवाहप्रतिषेध #LawAndOrder #SocialIssue #IndianPolice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!