loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

कैथल में भाई बनकर आया युवक, महिला को लेकर भागा

मामले की जांच करती थाना प्रभारी

कैथल 27 मई (The Airnews | रिपोर्टर: Sahil Kasoon)  हरियाणा के कैथल जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक खुद को महिला का भाई बताकर एक दंपती को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया और रास्ते में पति को छोड़कर महिला के साथ फरार हो गया। यह घटना 26 मई की बताई जा रही है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

कैसे रचा गया झांसा?

शहर थाना में दी शिकायत के अनुसार, आरोपी युवक पीड़िता के घर आया और खुद को उसका भाई बताकर पहचान बनाई। उसने अपना नाम संजय और गांव शादीपुरा बताया। उसने कहा कि वह महिला को उसकी बड़ी बहन से मिलवाने के लिए सीवन जा रहा है और इसी बहाने महिला और उसके पति को बाइक पर बिठा लिया।

खानपुर में पति को छोड़ा, महिला को ले गया

रास्ते में जब वे खानपुर गांव के पास पहुंचे तो युवक ने बहाना बनाकर महिला के पति को सड़क पर उतार दिया और महिला को लेकर फरार हो गया। सबसे चिंता की बात यह है कि पीड़िता गूंगी-बहरी है, जिससे स्थिति और भी संवेदनशील हो जाती है।

कोई जानकारी नहीं, परिवार परेशान

घटना के बाद से महिला और युवक दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है। महिला के भतीजे ने शहर थाना में शिकायत दर्ज कराई है और चाची को जल्द से जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

शहर थाना प्रभारी गीता ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश कर रही हैं और जल्द खुलासा होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!