loader image
Latest:
Monday, April 13, 2026

कैथल में सांसद Naveen Jindal ने Sandeep Dhull के भतीजे Yash Dhull के निधन पर जताया शोक

कैथल: 9 अप्रैल। सांसद नवीन जिन्दल ने संदीप ढुल के भतीजे, यश ढुल के निधन पर, उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। सांसद नवीन जिन्दल ने कहा कि ढुल परिवार से उनका बाऊजी के समय से ही बेहद पुराना नाता रहा है। परिवार के किसी सदस्य का अचानक इस तरह से चले जाना कभी पूरी न होने वाली क्षति है। हम दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ है और दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि परिवार को इस दुख को सहन करने का सबल प्रदान करें। उन्होंने कहा कि अपने साथियों को सदैव उन्होंने अपने परिवार का हिस्सा माना है। जब उनके चाहने वालों के परिवार में कोई दुख होता है तो व्यक्तिगत रूप से उन्हें भी मानसिक पीड़ा होती है। लेकिन प्रभु की इच्छा को हम सभी को स्वीकार करना पड़ता है। ढुल परिवार ने हमेशा समाज सेवा के कार्यों में उनका सहयोग करते हुए मानव सेवा के अभियान को आगे बढ़ाने में मदद की है। गौरतलब है कि संदीप ढुल के भतीजे यश ढुल पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। स्वास्थ्य कारणों के चलते बीमारी से मात्र 21 वर्ष की अल्प आयु में ही उनका निधन हो गया था ।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!