loader image

कैथल: 36 साल का युवक गायब, अगली सुबह मिला शव… परिजनों को साज़िश की आशंका

The Airnews, Amit Dalal — कैथल जिले के गांव सजूमा में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान गांव सजूमा निवासी जयपाल (उम्र लगभग 36 वर्ष) के रूप में हुई है। शव गांव के बस स्टैंड के पास पाया गया।

गुरुवार शाम से लापता था युवक

परिजनों के अनुसार जयपाल गुरुवार शाम से लापता था। उन्होंने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह जब गांववाले बस स्टैंड के पास से गुजरे, तो वहां शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे।

पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही कलायत थाना पुलिस के साथ-साथ CIA और फोरेंसिक टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी। फिलहाल युवक की मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने कहा है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

ग्रामीणों का कहना है कि जयपाल की हत्या कर शव को बस स्टैंड के पास फेंका गया है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जयपाल अविवाहित था और मजदूरी करता था। वह अपनी मां के साथ रहता था। ग्रामीणों के अनुसार मृतक के शरीर पर चोटों के निशान भी देखे गए हैं, जिससे उनकी आशंका और गहरी हो गई है।

हत्या का केस दर्ज

थाना कलायत के एसएचओ जय भगवान ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेजा है। मृतक के भाई कर्मचंद की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।


#KaithalNews #TheAirnews #TheAirnewsHaryana #SajumaVillage #KaithalCrime #HaryanaNews #BreakingNewsKaithal #MurderMystery #DeadBodyFound #HaryanaCrimeNews #HindiNews #LocalNewsKaithal #CrimeReport #BusStandMurder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!