गुरुग्राम में सरकारी स्कूल की 11वीं की छात्रा से गैंगरेप:कोचिंग जाते समय अगवा किया, रेप के बाद चलती कार से फेंक कर भागे
गुरुग्राम के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा की नाबालिग स्टूडेंट को अगवा कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित स्टूडेंट 4 मरला की रहने वाली है और कोचिंग जाते समय उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया। कार में बैठते ही आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ खिला कर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसे पहाड़ियों पर सुनसान इलाके में ले गए और बारी बारी से दो युवकों ने रेप किया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी उसे अर्धचेतन हालत में चलती कार से सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि एक आरोपी लड़की का जानकार है और उसने जबरदस्ती उसे कार में बैठा लिया। आरोपियों के नाम लक्ष्य और अंकित बताए गए हैं। घर आने पर रोती रही छात्रा घर आने पर पीड़िता रोने लगी तो परिजनों ने उससे पूछा तो उसने रोते हुए अपने साथ हुई पूरी कहानी बताई। बेटी के साथ वारदात सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन सरक गई और परिवार उसे लेकर थाने में पहुंचा। थाने में भी लड़की रोती रही, बाद में महिला पुलिसकर्मियों ने उसे सांत्वना दी और पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया। सुनसान जगह पर ले गए आरोपी पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि आरोपी उसे काले रंग की कार में पहाड़ियों पर सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ बेहोशी की हालत में गलत काम किया। नशीले पदार्थ के प्रभाव से वह प्रतिरोध नहीं कर सकी। पिता की शिकायत पर एफआईआर पिता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पिता ने बताया कि वह मानेसर की एक कंपनी में काम करता है और उसकी पत्नी घर पर बच्चों के साथ रहती है। उसके पास चार बच्चे हैं और जिस लड़की के साथ रेप किया गया है, वह सबसे बड़ी है और उम्र 17 साल है। पुलिस कर रही जांच पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है। बताया जा रहा है कि लड़की का परिवार मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के एक गांव का रहने वाला है और 20 साल से चार मरला इलाके में रहते हैं। एक आरोपी जानकार पीड़िता का कहना है कि एक आरोपी को वह जानती है और इसी का फायदा उठाकर कोचिंग जाते समय वह बार बार अपने साथ कार में बैठने के लिए दबाव बनाता रहा। उसके दबाव में आकर वह कार में बैठ गई, जिस पर दोनों आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गए। उसका जानकार आरोपी गांधी नगर का रहने वाला है।




