loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

चलती गाड़ी में महिला के साथ गैंगरेप मामले में आया नया मोड़, प्राइवेट वैन में नहीं बल्कि एंबुलेंस में महिला के साथ रेप किया था

फरीदाबाद में 28 वर्षीय महिला के साथ चलती गाड़ी में हुई दरिंदगी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। आरोपियों ने प्राइवेट वैन में नहीं बल्कि एंबुलेंस में महिला के साथ रेप किया था। आरोपियों ने बारी-बारी से एम्बुलेंस में महिला के साथ रेप किया था। महिला दोस्त के घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी।
दोस्त के घर जाने के लिए महिला ने एंबुलेंस को ही अपने लिए सेफ वाहन समझा था। महिला एंबुलेंस चालक और उसके साथी के नियत से बेखबर थी। चलती एंबुलेंस में बारी-बारी से दोनों ने महिला के साथ रेप किया। बाद में 90 की स्पीड से रोड पर महिला को फेंक कर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। रोड पर फेंके जाने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हुई। महिला की गंभीर हालत के चलते दोनों आरोपियों को अभी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला के ठीक होने के बाद पुलिस महिला के सामने दोनों आरोपियों की पहचान कराएगी।

पहले 👇

पीड़ित महिला की बहन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। - Dainik Bhaskar

पीड़ित महिला की बहन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

हरियाणा के फरीदाबाद में एक 28 वर्षीय महिला के साथ इको वैन में गैंगरेप किया गया। 2 युवक, महिला को करीब 3 घंटे तक शहर की सड़कों पर लेकर घुमाते रहे। इसके बाद उसे चलती गाड़ी से बाहर सड़क पर फेंक दिया और भाग गए। इसमें महिला के चेहरे और सिर पर चोटें लगी हैं। महिला को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान उसके चेहरे पर 12 टांके आए हैं।

थाना कोतवाली पुलिस ने बहन की शिकायत पर मामला दर्ज कर दो आरोपियों को राउंडअप कर लिया है। पीड़ित महिला शादीशुदा है उसके तीन बच्चे भी हैं। लेकिन विवाद के चलते हैं वह अपने पति से अलग रहती है। बहन का कहना है युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने महिला को गाड़ी में बैठाया था। इसके बाद उसके साथ गाड़ी में रेप किया।

फरीदाबाद के निजी अस्पताल में पीड़ित महिला का इलाज चल रहा है।
फरीदाबाद के निजी अस्पताल में पीड़ित महिला का इलाज चल रहा है।

मामला फरीदाबाद के कल्याणपुरी इलाके का है। पीड़िता की बहन ने बताया कि सोमवार रात करीब 8:30 बजे उनकी छोटी बहन का फोन आया। उसने बताया था कि उसकी घर में मां से कहासुनी हो गई है। इसलिए, वह दोस्त के घर जा रही है। दो-तीन घंटे में लौट आएगी।

बहन का कहना है कि दोस्त के घर से निकलने में महिला को देर हो गई। जब वह रात करीब 12 बजे दो नंबर चौक से कल्याणपुरी 3 नंबर चौक तक जाने के लिए सवारी ढूंढ रही थी, तब उसने वैन से लिफ्ट ली। उसमें 2 युवक सवार थे।

पीड़ित की बहन का आरोप है कि दोनों युवक उसे कल्याणपुरी चौक के बजाय गुरुग्राम रोड की ओर ले गए। वे गुरुग्राम हनुमान मंदिर से भी आगे ले जाकर उसे 3 घंटे तक सड़क पर वैन में कैद कर घूमते रहे। इस दौरान उसके साथ रेप किया। उसने विरोध भी किया, लेकिन गाड़ी से बाहर आवाज नहीं निकल पाई और रोड भी सुनसान पड़ा था, जिससे सुनने वाला कोई नहीं था।

अस्पताल में पुलिस पूछताछ के लिए पहुंची है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का बयान लेकर FIR दर्ज कर ली गई है।
अस्पताल में पुलिस पूछताछ के लिए पहुंची है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का बयान लेकर FIR दर्ज कर ली गई है।

पीड़िता की बहन ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 3 बजे आरोपियों ने SGM नगर के राजा चौक स्थित मुल्ला होटल के पास महिला को चलती वैन से फेंक दिया और भाग गए। सड़क पर गिरने से महिला के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। उसके खून बह रहा था। उसके चेहरे पर 10 से 12 टांके आए हैं। न पर घटना की जानकारी दी: बहन ने बताया- सुबह करीब 3:30 बजे मेरी छोटी बहन ने मुझे करीब 10 से 12 बार फोन किया। मैंने फोन देखने के बाद जब बहन को कॉल वापस की तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। मैं उसे लेने मौके पर पहुंची तो देखा कि वह खून से लथपथ थी, कपड़े फटे हुए थे और वह बुरी तरह रो रही थी।

पीड़िता की बहन बोली- मैं उसे सिविल अस्पताल ले गई, जहां प्राथमिक उपचार हुआ। बाद में हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे दिल्ली रेफर किया, लेकिन मैंने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कराया है।

पीड़िता की बहन ने कहा कि उनकी बहन ने खुद बताया है कि लिफ्ट देने वाले युवकों ने उसके साथ रेप किया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है, लेकिन वह मानसिक रूप से सदमे में है। वह शादीशुदा है, लेकिन पति से अलग होकर मां के पास रहती है। उसके 3 बच्चे हैं। वह एक निजी कंपनी में जॉब करती है।

थाना कोतवाली पुलिस ने बहन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में दो आरोपियों को को हिरासत में लिया है। थाना इंचार्ज श्री भगवान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं, वारदात में प्रयुक्त गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

 

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!