loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

चलती बस में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, पंजाब रोडवेज ड्राइवर और EMT की सतर्कता से बची जान

चलती बस में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, पंजाब रोडवेज ड्राइवर और EMT की सतर्कता से बची जान

अंबाला, Sahil Kasoon, 1 मई 2025:
एक असाधारण घटना में, अंबाला शहर के कालका चौक के पास एक महिला ने चलती बस में बच्चे को जन्म दिया। महिला पंजाब रोडवेज की उस बस में सफर कर रही थी जो हरिद्वार से पटियाला की ओर जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, महिला अंबाला कैंट से बस में सवार हुई थी। जैसे ही बस अंबाला शहर के कालका चौक के पास पहुंची, महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति को भांपते हुए, बस चालक ने तत्काल सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को एक नजदीकी प्राइवेट अस्पताल के पास रोका और मदद के लिए सूचना दी।

इसी दौरान नागरिक अस्पताल में एंबुलेंस ड्यूटी पर तैनात चालक राकेश कुमार अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे, जिन्हें जब यह जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत नागरिक अस्पताल को फोन कर स्थिति की सूचना दी। इसके बाद अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर भेजी गई।

बस में ही हुई सुरक्षित डिलीवरी

नागरिक अस्पताल से पहुंचे ईएमटी राजकुमार ने बस में ही अन्य महिला यात्रियों की सहायता से सुरक्षित डिलीवरी करवाई। इसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया।

इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया कि जब आम लोग और फ्रंटलाइन वर्कर्स सतर्कता और मानवता के साथ काम करते हैं, तो किसी की जान बचाई जा सकती है।


हाइलाइट्स:

  • महिला ने पंजाब रोडवेज बस में दिया बच्चे को जन्म

  • EMT राजकुमार और चालक राकेश कुमार की तत्परता से बची जान

  • अन्य महिला यात्रियों ने भी निभाई अहम भूमिका

  • जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!