loader image
Latest:
Thursday, February 5, 2026

चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में INSO स्थापना दिवस पर बवाल, दिग्विजय चौटाला समेत कार्यकर्ता हिरासत में

भिवानी (Sahil Kasoon The Airnews) : जननायक जनता पार्टी (JJP) की छात्र इकाई इनसो (INSO) के स्थापना दिवस को लेकर सोमवार को चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में तनाव का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की अनुमति न मिलने के बावजूद इनसो कार्यकर्ता और जजपा नेता दिग्विजय चौटाला विश्वविद्यालय में जबरन प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया।

INSO द्वारा विश्वविद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम और चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चर्चा का आयोजन प्रस्तावित था। इसके लिए दिग्विजय चौटाला खुद भिवानी पहुंचे, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम को अनुमति देने से इनकार कर दिया।

कार्यक्रम को लेकर जब INSO कार्यकर्ता विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस में घुसने का प्रयास कर रहे थे, तभी मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। बाद में दिग्विजय चौटाला और उनके साथ मौजूद INSO कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।

हिरासत में लिए जाने के बाद दिग्विजय चौटाला ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा,
“हम केवल पौधारोपण और विचार-विमर्श के लिए आए थे, लेकिन प्रशासन ने इजाजत नहीं दी। चौधरी देवीलाल की नीतियों से शायद कुछ लोगों को डर लगता है। अब विश्वविद्यालय आरएसएस का अड्डा बन चुका है।”

पुलिस तैनात, स्थिति नियंत्रण में
घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर और उसके आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!