loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

जींद पुलिस पर फायरिंग करने वाले आरोपी की मौत:टीम पकड़ने पहुंची तो खुद को गोली मारी; कल SI को गोलियां मार भागा था

ये तस्वीर सुनील कपूर की है, जिसकी गोली लगने से मौत हुई। सुनील ने यह तस्वीर 2 दिन पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर की थी। - Dainik Bhaskar

ये तस्वीर सुनील कपूर की है, जिसकी गोली लगने से मौत हुई। सुनील ने यह तस्वीर 2 दिन पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर की थी।

हरिद्वार में जींद CIA टीम के सब इंस्पेक्टर को 2 गोलियां मारने वाले आरोपी सुनील कपूर की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जींद के SP राजेश कुमार का कहना है कि SI को गोली मारने की घटना के बाद जींद पुलिस और हरिद्वार पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

SP ने आगे बताया कि सुनील हरिद्वार के लक्ष्मण चौक पर एक घर में छिपा था। टीम ने उस घर को घेर लिया था। तभी अंदर सुनील ने खुद को सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। जब पुलिस घर के अंदर गई तो उसकी लाश पड़ी थी।

सुनील कपूर ने जींद के पूर्व SP के खिलाफ महिला कर्मचारियों के साथ यौन शोषण की एक मेल वायरल की थी। पूर्व SP ने सुनील कपूर पर आईटी एक्ट और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। शनिवार को CIA टीम पीछा करते हुए हरिद्वार पहुंची। बस स्टैंड के पास SI सुरेंद्र जैसे ही उसे पकड़ने लगे तो सुनील ने SI पर 2 गोलियां चलाईं, जिससे SI घायल हो गए।

इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। SI को गंभीर हालत में ऋषिकेश के एम्स में भर्ती कराया गया है।

SI को गोली मारने से जुड़े PHOTOS…

लाल टीशर्ट पहने SI सुरेंद्र आरोपी सुनील कुमार का पीछे कर पकड़ने की कोशिश करते हुए।
लाल टीशर्ट पहने SI सुरेंद्र आरोपी सुनील कुमार का पीछे कर पकड़ने की कोशिश करते हुए।
भागने के दौरान दोनों के पैर उलझ गए और नीचे गिर गए।
भागने के दौरान दोनों के पैर उलझ गए और नीचे गिर गए।
नीचे से उठने के बाद सफेद शर्ट पहने आरोपी ने अपने हाथ में ली हुई पिस्तौल से गोलियां चलाईं और भाग निकला।
नीचे से उठने के बाद सफेद शर्ट पहने आरोपी ने अपने हाथ में ली हुई पिस्तौल से गोलियां चलाईं और भाग निकला।
भागने के दौरान आरोपी ने कई ऑटो चालकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं रुके।
भागने के दौरान आरोपी ने कई ऑटो चालकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं रुके।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी सुनील कपूर के खिलाफ करीब एक साल पहले 2 केस दर्ज हुए थे। इसमें ईमेल से एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिला आयोग व अन्य अधिकारियों को शिकायत भेज कर तत्कालीन SP पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। साथ ही तत्कालीन महिला थाना प्रभारी पर भी SP का साथ देने की बात कही गई थी। इसमें कुछ महिला पुलिसकर्मियों के भी नाम लिखे गए थे। यह मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि यह लेटर वाईफाई के इंटरनेट से सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। वाईफाई का सर्वर सुनील कपूर की दुकान का मिला। ऐसे में सुनील कपूर के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इस मामले की जांच SIT द्वारा की जा रही है। हालांकि बीते दिनों IPS अधिकारी पर लगे आरोपों गलत पाए गए थे और उसे क्लीन चिट मिल गई थी। इसी मामले में पुलिस सुनील कपूर को तलाश कर रही थी।

घायल एसआई सुरेंद्र को ऋषिकेश में एम्स में भर्ती कराया गया है।
घायल एसआई सुरेंद्र को ऋषिकेश में एम्स में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार शनिवार शाम को 5 बजे के करीब हरिद्वार बस अड्डे के आसपास ऋषिकेश की तरफ जाने वाले मुख्य रोड पर SI सुरेंद्र को सुनील कपूर जाते दिखा। जिसके बाद वह उसकी तरफ दौड़ पड़े। सुनील कपूर को भी भनक लगी तो वह भी भागने लगा।

तभी सुरेंद्र ने सुनील को पकड़ने की कोशिश की तो सुनील कपूर नीचे गिर गया और सुनील की टांग में उलझ कर सुरेंद्र भी नीचे गिर गए। सुनील कपूर के हाथ में पिस्तौल थी, सुनील ने उठते ही सुरेंद्र की तरफ फायरिंग कर दी। इसमें सुरेंद्र को पेट, बाजू पर 2 गोलियां लगीं।

 गोली लगने के बाद सुरेंद्र उठ नहीं पाए और सुनील वहां से भाग गया। भागते समय सुनील ने कई ऑटो को रुकवाने की कोशिश की, लेकिन किसी ने अपना ऑटो नहीं रोका। इसके बाद वह पैदल ही भाग गया। पुलिस के बाकी साथी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सुरेंद्र को अस्पताल लेकर गए।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!