loader image
Latest:
Sunday, March 22, 2026

जींद में 42 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या: खेत में मिला शव, मुंह और सिर पर ईंटों से किए गए वार

खेतों में पड़े मिले शव की छानबीन में लगी पुलिस।

जींद में 42 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या: खेत में मिला शव, मुंह और सिर पर ईंटों से किए गए वार

जींद | Sahil Kasoon The Airnews  : हरियाणा के जींद जिले के जुलालपुर खुर्द गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव खेत में पड़ा मिला। मृतक की पहचान बलजीत उर्फ बादल (42 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस को शव के पास से खून से सनी ईंट भी मिली है, जिससे सिर और मुंह पर कई बार वार किए गए थे।

 खेत में मिला शव, रात से था लापता

परिजनों के अनुसार, बलजीत शुक्रवार रात को घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। जब परिजन सुबह उसकी तलाश में खेतों की ओर गए तो खून से सना शव देखकर दंग रह गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

फोरेंसिक टीम और थाना पुलिस मौके पर

घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। खेत में घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए गए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

हत्या की वजह अज्ञात, जांच जारी

फिलहाल, हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। न ही किसी संदिग्ध की पहचान हो सकी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हत्या की कई एंगल से जांच की जा रही है, और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा भी किया गया है।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

खुले खेत में हुई इस निर्मम हत्या से गांव में दहशत का माहौल है। लोग हत्या की इस घटना से स्तब्ध हैं और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!