ज्वेलर्स दुकान से चोरी मामले में काबू किए गए दो आरोपियों से रिमांड दौरान करीब 3 लाख रुपए मूल्य के सोना चांदी आभूषण बरामद, भेजे जेल
कैथल, 02 मार्च ( ) थाना सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी के मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एचसी सुनील की टीम द्वारा आरोपी नरवाना निवासी पंकज तथा संदीप को 25 फरवरी को काबू करके 2 मार्च तक पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी रवि कुमार की शिकायत अनुसार उनकी करनाल रोड स्थित रवि ज्वेलर्स दुकान को 17 फरवरी 2026 की शाम बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह दुकान खोलने पर सामान बिखरा मिला तथा सीसीटीवी कैमरे का रुख भी बदला हुआ पाया गया। जांच के दौरान दुकान से करीब 1.5 किलोग्राम चांदी के आभूषण तथा लगभग 18 ग्राम सोने के जेवर चोरी होना सामने आया। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया। रिमांड अवधि दौरान पूछताछ उपरांत आरोपियों के कब्जे से करीब 1 किलो चांदी आभूषण व 8 कोके सोने के बरामद करने सहित कुल करीब 3 लाख रुपए मूल्य के सोना चांदी आभूषण बरामद किए गए। आरोपियों से पूछताछ दौरान खुलासा हुआ कि दोनो आरोपियों पर जिला पानीपत, हिसार, जींद में पहले ही करीब 10-10 चोरी के मामले दर्ज है। दोनो आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
फोटो नं. 2 – एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ पुलिस गिरफ्त में आरोपी




