थेह मुकेरिया में युवक की हत्या करने के मामले में थाना गुहला पुलिस द्वारा आरोपी काबू

कैथल, 02 अगस्त (Sahil Kasoon The Airnews) थेह मुकेरिया में युवक की हत्या करने के मामले की जांच थाना गुहला एस एच ओ इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव थेह मुकेरिया निवासी निर्मल सिंह को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की थेह मुकेरिया निवासी अशोक की शिकायत अनुसार उसके 18 वर्षीय पुत्र जयमल की उनके पड़ोस में रहने वाली एक युवती से बातचीत होती थी। जिस कारण उनके परिवार से उनकी कहासूनी हो गई थी, जो बाद में उन दोनों परिवारों की सुलह भी हो गई। 13 जून की शाम गांव का ही विक्रम उनके घर आया तथा बाहर घूमने के लिए जयमल को साथ ले गया। कुछ देर बाद वह अपने लड़के को देखने सरकारी स्कूल के पास गया तों वहां जयमल बचाओ बचाओ का शोर कर रहा था। गांव वासी सन्नी, प्रवेश, विक्रम, छिंदा व अन्य जयमल पर ईख काटने वाले औजार व चाकूओ से हमला कर रहे थे। जो उसको देखते ही सभी मौका से हथियारों सहित भाग गए। घायल जयमल को सरकारी हस्पताल गुहला से रेफर कर दिया गया। जो राजेंद्र हस्पताल पटियाला में इलाज के दौरान जयमल की मृत्यु हो गई। जिस बारे थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया। मामले में इससे पहले 4 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। उपरोक्त आरोपी निर्मल भी इस वारदात को अंजाम देने में शामिल था। शनिवार को आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




