loader image
Latest:
Tuesday, February 10, 2026

नशा मुक्त हरियाणा अभियान तहत पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी, एचवीएम ग्लोबल स्कूल कुराड़, गांव ग्योंग तथा हरिगढ़ किंगन में विद्यार्थियों, खिलाड़ियों सहित आमजन को पुलिस द्वारा नशे के दुष्परिणामों बारे अवगत करवाते हुए नशा ना करने बारे किया गया जागरूक, शिक्षा व खेल के क्षेत्र में मेहनत करके राष्ट्र निर्माण में योगदान करें युवा वर्ग

 

कैथल, 07 फरवरी- नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत समाज को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से एसपी उपासना के निर्देशानुसार चलाई जा रही मुहिम तहत पुलिस टीम द्वारा कैथल जिले में आमजन को नशे के दुष्परिणामों बारे लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी मुहिम तहत शनिवार को जागरूकता टीम में शामिल इसी मुहिम तहत जागरूकता टीम में शामिल इंस्पेक्टर साहिल, एसआई कर्मबीर, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार, महिला सिपाही रेखा व सोनिया, तथा एसपीओ राजपाल, प्रदीप कुमार और जसविंदर की टीम द्वारा एचवीएम ग्लोबल स्कूल कुराड़, गांव ग्योंग तथा हरिगढ़ किंगन में विद्यार्थियों, खिलाड़ियों सहित आमजन को नशे के प्रति जागरूक करने के साथ साथ इस अभियान को सफल बनाने में आमजन से सहयोग की अपील की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों, खिलाड़ियों व आमजन को बताया जा रहा है कि नशा करने वाला व्यक्ति खुद के साथ साथ अपने परिवार को भी बर्बाद कर देता है। मनुष्य के लिए नशे का सेवन किसी भी प्रकार से हितकारी नहीं है और नशे के कारण लाखों युवा जिंदगी खो चुके है और बहुत से परिवार बेघर हो गए है। नशे से शरीर व घर दोनो का नाश होता है। युवा वर्ग को पढ़ाई व खेलो में मेहनत करके राष्ट्र निर्माण में सहयोग करना चाहिए। नशा मुक्त व अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे। पुलिस मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर रही है। मगर लोगों में नशा के खिलाफ जागरूकता पैदा करने तथा इस अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए जन सहयोग अति आवश्यक है। आमजन नशे से संबंधित कोई भी सूचना पुलिस को दे। सूचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जाएगा।

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!