loader image
Latest:
Wednesday, February 4, 2026

नशीली गोलियां सप्लाई करने के मामले में 2 सप्लायर सीआईए-1 द्वारा काबू

कैथल, 01 फरवरी – नशा तस्करों की जड़ मूल तक पहुंचने के लिए एसपी उपासना द्वारा दिए गए आदेश पर खरा उतरते हुए 2500 प्रतिबंधित नशीली गोलियां सप्लाई करने के मामले की जांच सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई गुरदान सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव बेलड़ा यूपी निवासी राहुल व हिमांशु को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 28 नवंबर को सीआईए-1 पुलिस के एएसआई प्रवीन कुमार की टीम द्वारा गांव पहाड़पुर से गांव चक्कू लदाना जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी करके पैदल आए आरोपी चक्कू लदाना निवासी रवि को काबू किया गया था। जिसके कब्जे में पॉलीथिन में 5 डिब्बों से ट्रामाडोल नामक 2500 गोलियां बरामद हुई थी। थाना सीवन में दर्ज मामले की आगामी जांच एएसआई गुरदान सिंह द्वारा अमल में लाई गई। आरोपी रवि से पूछताछ दौरान खुलासा हुआ था कि उसको यह गोलियां दिवांशु उर्फ विशु उपरोक्त द्वारा उपलब्ध करवाई गई थी। आरोपी दिवांशु उर्फ विशु से व्यापक पूछताछ दोरान सामने आया कि उसको यह गोलियां माता गेट कैथल निवासी प्रवीन कुमार द्वारा उपलब्ध करवाई गई थी तथा प्रवीन को यह गोलियां विभांशु उर्फ छोटु द्वारा सप्लाई की गई थी। आरोपी विभांशु उर्फ छोटु को पुलिस रिमांड पर लिया गया था। आगामी जांच दौरान खुलासा हुआ की आरोपी हिमांशु यूपी में केमिस्ट की दुकान करता है तथा राहुल उसका भाई है। राहुल द्वारा विभांशु उर्फ छोटु को यह गोलियां सप्लाई की गई थी। आरोपी विभांशु न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि आरोपी राहुल व हिमांशु को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Sahil Kasoon

The Air News (Writer/Editer)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!